बरेली: अभी पांच दिन और ठिठुरो, उसके बाद हो सकता है ठंड हो जाए कम, जानिए क्‍या बोले मौसम विभाग वाले

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। कोहरे और शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तीन दिन से धूप खिलने के बाद फिर सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है जिससे तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले करीब पांच दिनों तक सुबह और शाम घना कोहरा और दिन में धूप
 | 
बरेली: अभी पांच दिन और ठिठुरो, उसके बाद हो सकता है ठंड हो जाए कम, जानिए क्‍या बोले मौसम विभाग वाले

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। कोहरे और शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तीन दिन से धूप खिलने के बाद फिर सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है जिससे तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले करीब पांच दिनों तक सुबह और शाम घना कोहरा और दिन में धूप खिलने की उम्मीद जताई है।

हवा में सौ फीसदी तक दर्ज हो रही नमी से हवा की गति बढ़ने से ठिठुरन हावी रहने की आशंका जताई है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, हवाओं की दिशा बदलने के बाद पहाड़ों की सर्द हवाओं का कहर कम हो रहा है मगर सुबह और शाम मंडरा रहा घने कोहरे से हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी दर्ज हो रहा है। जिसके चलते दिन में धूप खिलने के बावजूद ठिठुरन का एहसास हो रहा है।

उन्होंने बताया कि अगले करीब पांच दिनों तक कमोबेश शहर में सुबह और शाम कोहरा छाएगा। दोपहर में हल्की तेज धूप खिलेगी और हल्के बादल भी मंडरा सकते हैं। उन्होंनें तापमान के स्थिर रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य के एक डिग्री कम 19.0 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी सौ फीसदी दर्ज हुई है।