बरेली : इज्‍जतनगर रेल मंडल ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, मिल रही तारीफ

न्यूज टुडे नेटवर्क। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने माल लदान में पिछले साल हुए मुनाफे के रिकॉर्ड को इस बार तोड़ दिया। इस बार 5.90 प्रतिशत अधिक कमाई की। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के कुशल नेतृत्व में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट टीम विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति देश के विभिन्न स्थानों पर कर रही है।
 | 
बरेली : इज्‍जतनगर रेल मंडल ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, मिल रही तारीफ

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने माल लदान में पिछले साल हुए मुनाफे के रिकॉर्ड को इस बार तोड़ दिया। इस बार 5.90 प्रतिशत अधिक कमाई की।

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के कुशल नेतृत्व में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट टीम विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति देश के विभिन्न स्‍थानों पर कर रही है।

मंडल को विभिन्न वस्तुओं का लदान रेल परिवहन सुविधा की ओर आकर्षित करने में भारी सफलता मिली है। मंडल को वर्ष 2020-21 के माह दिसंबर अंत तक 9.14 लाख टन माल लदान किया जोकि विगत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.90 प्रतिशत अधिक है।

माल लदान से आय में भी मंडल को आशातीत वृद्धि मिली है। माह दिसम्बर, 2020 के अंत तक मंडल को माल लदान से रु. 118.07 करोड़ की आय हुई जोकि पिछले वर्ष के माह दिसम्बर में हुई आय की तुलना में 19.37 प्रतिशत अधिक है।

इज्जतनगर रेल मंडल ने 100 एनएमजी से अधिक रेकों का लदान किया। पार्सल लदान के क्षेत्र में भी माह दिसम्बर, 2020 में मंडल ने रुपये 47.69 लाख की आय अर्जित की। यह सफलता मंडल पर नए यातायात यथा मक्का स्टार्च, मोलासिस, आलू, बाजरा आदि के लदान को रेल परिवहन पर लाने पर अर्जित हुई है।