BAREILLY: IVRI देगा दुधारू नस्‍लों की गाय, साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं

कोरोना महामारी के दौर में महिला स्वयं सहायता समूहों (Women self help groups) को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाने के लिए आईवीआरआई मदद करेगा। आईवीआरआई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेयरी कारोबार (Dairy business) से जुड़ने के लिए अच्छी नस्ल की दुधारू गाय मुफ्त देगा। इन गायों को रखने के लिए प्रशासन मनरेगा से
 | 
BAREILLY: IVRI देगा दुधारू नस्‍लों की गाय, साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं

कोरोना महामारी के दौर में महिला स्वयं सहायता समूहों (Women self help groups) को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाने के लिए आईवीआरआई मदद करेगा। आईवीआरआई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेयरी कारोबार (Dairy business) से जुड़ने के लिए अच्छी नस्ल की दुधारू गाय मुफ्त देगा। इन गायों को रखने के लिए प्रशासन मनरेगा से पशु शेड बनवा कर देगा।
BAREILLY: IVRI देगा दुधारू नस्‍लों की गाय, साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं
लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में श्रमिक और उनके परिवार दूसरे राज्यों से लौटे हैं। इन परिवारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या है। इसको देखते हुए श्रमिकों के परिवार की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए प्रशासन आईवीआरआई के साथ मिलकर महिला समूहों को डेयरी कारोबार (Dairy business) से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके पहले चरण में आईवीआरआई 500 महिला स्वयं सहायता समूह को साहीवाल और कई दुधारी नस्लों की गाय देगा।

गायों की परवरिश की ट्रेनिंग आईवीआरआई के एक्सपर्ट (IVRI Experts) देंगे। इसके अलावा गायों के गोबर से जैविक खाद तैयार करने के लिए प्रशासन महिला समूहों को वर्मी कंपोस्ट यूनिट (Vermi compost unit) बनाकर देगा। सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि आईवीआरआई के साथ मिलकर महिला समूह को डेयरी उद्योग से जोड़ने की तैयारी है। आईवीआरआई दुधारू नस्ल की गाय महिला समूहों को देगा। गायों की परवरिश से लेकर दूध खरीदने तक की योजना तैयार है। बहुत ही जल्दी योजना पर अमल शुरू होगा।