Bareilly-प्रभारी मंत्री की फटकार का असर, होली से पहले शुरू हो जाएगा रामगंगा पुल पर ट्रैफिक

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की फटकार का असर हुआ है। बदायूं रोड पर रामगंगा पुल होली से पहले शुरू करने का दावा किया जा रहा है। पुल की दूसरी लेन का काम अंतिम चरण में है। रामगंगा नदी पर नया पुल बीते दिनों बन गया था। इसके बाद नए पुल पर
 | 
Bareilly-प्रभारी मंत्री की फटकार का असर, होली से पहले शुरू हो जाएगा रामगंगा पुल पर ट्रैफिक

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की फटकार का असर हुआ है। बदायूं रोड पर रामगंगा पुल होली से पहले शुरू करने का दावा किया जा रहा है। पुल की दूसरी लेन का काम अंतिम चरण में है।

रामगंगा नदी पर नया पुल बीते दिनों बन गया था। इसके बाद नए पुल पर ट्रैफिक शुरू करा दिया गया था। पुराने पुल की तबसे मरम्मत की जा रही थी जिसकी समयसीमा 31 जनवरी रखी गई थी। लेटलतीफी के कारण काम पूरा नहीं हो पाया। बीते दिनों प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने दौरे पर आकर पीडब्ल्यूडी अफसरों की जमकर क्लास ली थी।

काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए थे। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि मार्च अंत तक निर्माण पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता देवेश तिवारी ने बताया कि होली से पहले पुल की दोनों साइड चालू कर दी जाएंगी। फिर यहां जाम नहीं लगेगा।

नया पुल संकरा, आ रही दिक्कतें

पुराना पुल संकरा था। उसी तर्ज पर नया पुल भी बनाया गया। विभाग का कहना है कि वनवे ट्रैफिक निकलने से जाम की समस्या नहीं रहेगी। वर्तमान में ट्रैफिक एक ही लेन में चल रहा है। इस वजह से पुल पर हमेशा जाम लगा रहता है।