बरेली: मर्जी के खिलाफ घरवालों ने शादी तय की तो लड़की भागी हरिद्वार, लौटी तो हुआ ये

न्यूज टुडे नेटवर्क। घरवालों ने लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तय कर दी। लड़की को लड़का पसंद नहीं था। उसने विरोध किया तो परिजनों ने उसी लड़के के साथ शादी करने का फरमान सुना दिया। इस पर नाराज होकर लड़की हरिद्वार चली गई। इधर, लड़की को घर में न देख परिजनों ने मोहल्ले
 | 
बरेली: मर्जी के खिलाफ घरवालों ने शादी तय की तो लड़की भागी हरिद्वार, लौटी तो हुआ ये

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। घरवालों ने लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तय कर दी। लड़की को लड़का पसंद नहीं था। उसने विरोध किया तो परिजनों ने उसी लड़के के साथ शादी करने का फरमान सुना दिया। इस पर नाराज होकर लड़की हरिद्वार चली गई। इधर, लड़की को घर में न देख परिजनों ने मोहल्‍ले के एक 52 वर्षीय झोलाछाप पर उसके अपहरण का आरोप जड़ दिया। हरिद्वार से लौटने के बाद वह परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है।

बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने छह दिसंबर को दर्ज मुकदमे में बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। मोहल्ले का एक झोलाछाप के पास उनकी बेटी दवा लेने गई थी। इसके बाद आरोपी देर रात उनकी बेटी के साथ फरार हो गया था।

20 हजार रुपये नकद व लगभग ढाई लाख का घर में रखा सारा जेवर और आधार कार्ड लेकर चला गया। शुक्रवार शाम अचानक नाबालिग अपना सामान लेकर बारादरी थाने पहुंच गई। झोलाछाप पर पिता द्वारा लगाये गये आरोप गलत हैं।

वह अकेले हरिद्वार जाकर धर्मशाला में रुकी। अब नाबालिग किसी भी हाल में माता-पिता के साथ जाने को तैयार नहीं है। पुलिस ने उसे महिला थाने भेज दिया है।