बरेली: पति निकला नामर्द, ससुर ने नींद की गोली खिलाकर बनाये संबंध,  पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला ने ये कर डाला

न्यूज टुडे नेटवर्क। शादी के बाद पता चला कि पति नामर्द है। उसका इलाज चल रहा है। नई नवेली दुल्हन घर और पति की इज्जत के खातिर चुप रही। शादी के बाद बच्चा न होने पर ससुराली परेशान थे। उनकी रिश्तेदारी में नाक कट रही थी। एक दिन ससुर ने उसे दूध में नींद की
 | 
बरेली: पति निकला नामर्द, ससुर ने नींद की गोली खिलाकर बनाये संबंध,  पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला ने ये कर डाला

न्यूज टुडे नेटवर्क। शादी के बाद पता चला कि पति नामर्द है। उसका इलाज चल रहा है। नई नवेली दुल्हन घर और पति की इज्जत के खातिर चुप रही। शादी के बाद बच्‍चा न होने पर ससुराली परेशान थे। उनकी रिश्‍तेदारी में नाक कट रही थी। एक दिन ससुर ने उसे दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दे दीं। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। घरवालों व स्‍थानीय पुलिस से शिकायत की पर नहीं सुनी तो एसएसपी के पास जाकर शिकायत की।

बारादरी थाना क्षेत्र निवासी महिला का मायका अमरोहा में है। उसने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 दिसम्बर 2016 को हुई थी। सुहागरात पर उसका पति संबंध नहीं बना पाया। पूछने पर पता चला कि वह नामर्द है। उसका किसी डॉक्टर से इलाज चल रहा है। इस पर वह 4 साल से उसके ठीक होने का इंतजार कर रही थी।

अभी तक उसका कोई बच्चा नहीं है। एक दिन उसने अपने पीने के लिए दूध निकालकर रखा। इस बीच ससुर ने उसके दूध में नींद की गोलियां डाल दीं। कुछ देर बाद उसे बेहोशी छा गई। ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

हालांकि, बेहोशी की हालत में वह विरोध करती रही लेकिन सफल नहीं हो पाई। इधर, सुबह यह बात उसने बाकी ससुराल वालों को बताई तो उससे मारपीट की गई। दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बारादरी पुलिस से महिला ने शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी सुनी नहीं। जिसके बाद महिला ने एसएसपी को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।