बरेली: पति ने ही लूट लिया बीवी का 7 तोले सोना और 5 लाख कैश, जानिये कैसे

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। लड़की के माता-पिता का देहान्त हो जाने पर युवक ने युवति को अपने प्रेमजाल में फसाया और उसकी सारी जमा पूंजी को हड़प लिया। पीड़िता के मुताबिक उसके माता पिता का देहांत 1 साल पहले हो चुका है। माता पिता मौत से पहले ही उसकी शादी के लिये 7 तोले जेवर
 | 
बरेली: पति ने ही लूट लिया बीवी का 7 तोले सोना और 5 लाख कैश, जानिये कैसे

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। लड़की के माता-पिता का देहान्‍त हो जाने पर युवक ने युवति को अपने प्रेमजाल में फसाया और उसकी सारी जमा पूंजी को हड़प लिया। पीड़िता के मुताबिक उसके माता पिता का देहांत 1 साल पहले हो चुका है। माता पिता मौत से पहले ही उसकी शादी के लिये 7 तोले जेवर समेत 5 लाख रुपये छोड़ गये थे। जो उसके पास रखे थे और आरोपी पति ने सब ऐंठ लिये। इसके बाद भी 5 लाख और बाइक की मांग कर रहा है।

व्यापार में रकम लगवाने के खातिर युवक ने चुपचाप दरगाह पर निकाह कर लिया। इसके साथ ही आरोपी शादी से पहले भी युवती के साथ कई बार जबरन संबंध बना चुका है। वहीं पीड़िता जब गर्भवती हुई तो उसने खुद ससुराल पहुंच कर सारी बात बताई तो आरोपी ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरु कर दी। इस मामले में पीड़िता की ओर से कैंट पुलिस ने आरोपी पति पर रेप समेत अन्य ससुरालियों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसके रिश्तेदार फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान निवासी फईम उर्फ गुजरा का उसके घर आना जाना था। जिसके बाद आरोपी फईम ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर जबरन कई बार रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने 2 सितंबर 2018 को दरगाह आला हजरत पर ले गया और चुपचाप निकाह कर उसको बातों में ले लिया साथ ही आरोपी ने निकाह के बारे में किसी को भी बताने को सख्‍त मना कर दिया। काफी समय बीतने के बाद युवती ने उससे ससुराल ले जाने की जिद की तो आरोपी पति उसे टाल मटोल करता रहा।

इसी दौरान वह गर्भवती हो गई और वह खुद ही ससुराल पहुंच गई। ससुराल पहुंचकर उसने अपने निकाह और गर्भवती होने की सारी कहानी सुनाई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ससुर नियाज अहमद, सास सजीला, जेठ हसीन ने उसे घर में रख लिया और बाद में पति समेत सभी ससुराली उससे पांच लाख रुपये में बाइक की मांग करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया है। वहीं पीड़िता ने जेठ पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने आरोपी पति पर रेप व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।