Bareilly-दोस्त की बहन से दिल लगा बैठा, प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, प्रेमी की हालत गम्भीर

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। दोस्त की बहन से दिल लगा बैठे युवक की प्रेम कहानी में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब उनके प्यार के बारे में लड़की के घर वालों को पता चला। लड़की का भाई भी यह जानकर हक्का-बक्का रह गया। परिवार ने युवक से लड़की के मिलने पर बंदिशे लगा दी।
 | 
Bareilly-दोस्त की बहन से दिल लगा बैठा, प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, प्रेमी की हालत गम्भीर

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। दोस्त की बहन से दिल लगा बैठे युवक की प्रेम कहानी में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब उनके प्यार के बारे में लड़की के घर वालों को पता चला। लड़की का भाई भी यह जानकर हक्का-बक्का रह गया। परिवार ने युवक से लड़की के मिलने पर बंदिशे लगा दी। जिसके बाद लड़की ने घर में ही जहर खाकर जान दे दी। उसकी मौत की खबर मिलते ही प्रेमी ने भी सुसाइड की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवक टेंट हाउस पर काम करता है। इस दौरान उसकी टेंट हाउस पर ही काम करने वाले दूसरे युवक से दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे के घर आने जाने लगे। इस बीच उसके दोस्त की बहन से उसका प्रेम प्रसंग हो गया।

यह जानकारी जब लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने उसके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। प्रेमी जोड़ों का एक-दूसरे से मिलना जुलना बंद हो गया तो परेशान लड़की ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में परिजन ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेमिका की मौत की जानकारी होने पर प्रेमी यह दुख झेल नहीं पाया और उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर लड़के को भी परिजन अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर प्रेमिका के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिया गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।