
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। संभल की एक गुटखा कंपनी अपना उत्पाद योगी के नाम से बेच रही है। रेपर पर धार्मिक चिह्न भी बना हुआ है। कंपनी के उत्पाद बरेली में भी बेचे जा रहे हैैंैं। इसकी जानकारी मिलने पर भारतीय राष्ट्रवादी दल ने आवाज उठाते हुए गुटखे पर प्रतिबंध की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को ज्ञापन भी भेजा है।
भारतीय राष्ट्रीयवादी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने बताया कि संभल स्थित चंदौसी में योगी बुक्का तंबाकू उत्पाद का उत्पादन एक कारखाने में किया जा रहा है। तंबाकू पर धार्मिक चिह्न सतिया (स्वास्तिक) व योगी के नाम को प्रदर्शित किया है। धार्मिक चिह्न गुटखे पर प्रदर्शित करना हिन्दू धर्म का अपमान है।
दल ने डीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कारखाने पर प्रतिबंध करने की मांग की है। कहा कि जल्द आरोपियों पर कारखाना चलाने वाले लोगों की गिरफ्तारी की जाए। ये भी चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।