Bareilly- पहले पिटे चोर, अब पुलिस लगा रही मरहम, जानिए पूरा वाकया

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। चोरी के आरोप में दो युवक बुरी तरह पिटे हैं। दोनों युवकों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पर चोरी का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अस्पताल में एक आरोपी की हालत गंभीर देख पुलिस उस पर मरहम भी लगा रही है। इज्जतनगर थाना इंस्पेक्टर ने
 | 
Bareilly- पहले पिटे चोर, अब पुलिस लगा रही मरहम, जानिए पूरा वाकया

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। चोरी के आरोप में दो युवक बुरी तरह पिटे हैं। दोनों युवकों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पर चोरी का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अस्‍पताल में एक आरोपी की हालत गंभीर देख पुलिस उस पर मरहम भी लगा रही है।  इज्‍जतनगर थाना इंस्‍पेक्‍टर ने युवक की पत्‍नी को इलाज के लिए सात हजार रुपये भी दिए हैं।  हालांकि, परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने ही उसे रात भर पीटा है। अब मरहम लगाने का क्‍या मतलब है।

मामला इज्जतनगर बन्नूवाल कॉलोनी का है। यहां रहने वाले नंदन सिंह मेहरा ने बताया कि सोमवार देर रात करीब साढे़ 12 बजे जगतपुर निवासी रेहान व हार्टमन स्‍कूल के पास रहने वाला शाहरुख उनके घर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ रहा था। शोरशराबा सुनकर मोहल्‍ले वाले जाग गये। तेज आवाज सुनकर नंदन व उनके परिवार के लोग भी उठ गये।

मोहल्ले वालों ने आरोपियों को पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट भी की। मारपीट में रेहान को चोट आईं है। उसकी हालत गंभीर है। जबकि‍ शाहरुख के मामूली चोट हैं। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे थाने में दोनों आरोपियों को लेकर मोहल्‍ले वाले थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी की पत्‍नी ने 11 बजे कराया है भर्ती

पुलिस  ने मुकदमे में लिखा है कि नंदन सिंह ने 10 बजे दोनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया। अस्पताल में रेहान की पत्नी ने उसे सवा 11 बजे भर्ती कराया। सवाल ये उठ रहा है कि यदि पुलिस के सुपुर्द दोनों आरोपियों को कर दिया था तो पुलिस ने घायल को भर्ती क्यों नहीं कराया या पुलिस कुछ छिपा रही है।

पुलिस ने पीटकर किया रेहान का ये हाल – परिवार वाले

अस्‍पताल में मौजूद रेहान की पत्नी सबा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि सुबह इज्जतनगर पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी। बाद में उन्‍हें पता चला कि रेहान नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती है। सबा का कहना है कि उसके पति को पुलिसकर्मियों ने ही पीटा है। अगर मारपीट का मामला था तो नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने का क्या मतलब था।

इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने रुपये देकर निजी अस्‍पताल में इलाज कराने के लिए कहा

इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा ने रेहान की पत्नी को सात हजार रुपये देकर इलाज कराने के लिए कहा है। आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। रेहान का एमआरआई होगा। डॉक्‍टर के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर है। निजी अस्पताल के लिए रेफर किया है।

शाहरुख को भी धमकाकर दिलवाए गए हैं बयान : रेहान की पत्‍नी

Bareilly- पहले पिटे चोर, अब पुलिस लगा रही मरहम, जानिए पूरा वाकया
शाहरुख

दूसरे आरोपी शाहरुख के मुताबिक दोनों पर लगभग 10 से 15 लोग हमलावर हुये थे। रेहान के परिवार वालों ने कहा कि शाहरुख को पुलिस ने धमकाया है। पुलिस ने ही उन्‍हें पीटा है व आरोप दूसरों पर लगाए जा रहे हैं। रेहान की पत्‍नी सबा ने बताया कि रेहान जगतपुर में नहीं फाइक इन्‍क्‍लेब फेस 2 में रहता है। ड्राइवरी करता है। शाहरुख का नंबर प्लेट बनाने का काम है। पुलिस में उनका कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है।