बरेली: कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, धक्का लगा और चली गई 64 वर्षीय महिला की जान

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। कर्मचारी नगर में घर के सामने कार पार्किंग के विवाद में एक 65 वर्षीय महिला की जान चली गई। बताया जा रहा है कि घर के सामने कार पार्क कर मोहल्ले के ही दो लोग शराब पी रहे थे। महिला ने मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच धक्का
 | 
बरेली: कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, धक्का लगा और चली गई 64 वर्षीय महिला की जान

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। कर्मचारी नगर में घर के सामने कार पार्किंग के विवाद में एक 65 वर्षीय महिला की जान चली गई। बताया जा रहा है कि घर के सामने कार पार्क कर मोहल्ले के ही दो लोग शराब पी रहे थे। महिला ने मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच धक्का लगा और महिला बेहोश हुई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

कर्मचारी नगर निवासी दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले मुकेश गुप्ता से उनका गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद होता था। परिवार के मुताबिक मुकेश शराबी किस्म का व्यक्ति है। आए दिन उनके घर के दरवाजे के सामने गाड़ी खड़ी कर देता था। इस वजह से विवाद होता था। सोमवार शाम वह दरवाजे के सामने कार पार्क कर अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था।

उनकी 64 वर्षीय मां कमलेश ने आरोपी से ऐसा करने से मना किया। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान शराब के नशे में धुत मुकेश ने मां को जान से मारने की धमकी देते हुए जोरदार धक्का दिया जिससे वह गिरते ही बेहोश हो गयी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। परिवार वालों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गयी। दिनेश सिंह ने थाना इज्जतनगर में तहरीर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी मुकेश गुप्ता परिवार सहित फरार है। उसके गेट पर ताला लटका है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफतारी की जायेगी।