बरेली : दुष्‍कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग की मौत, सलाखों के पीछे है आरोपी, यहां का मामला  

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की शुक्रवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी। लड़की से दरिंदगी करने वाला एक माह से जेल में है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उसे दूध के साथ रोटी खिलाई
 | 
बरेली : दुष्‍कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग की मौत, सलाखों के पीछे है आरोपी, यहां का मामला  

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले के फतेहगंज पश्‍चिमी थाना क्षेत्र निवासी दुष्‍कर्म पीड़िता नाबालिग की शुक्रवार को जिला अस्‍पताल में मौत हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी। लड़की से दरिंदगी करने वाला एक माह से जेल में है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उसे दूध के साथ रोटी खिलाई थी। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। जिला महिला अस्‍पताल में उसकी जान चली गई।

मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से पड़ोसी बनवारी ने डरा-धमकाकर पांच माह तक दुष्कर्म किया था। वह गर्भवती हो गई। पेट बाहर निकलने के बाद भेद खुला तो उसने परिवार वालों को सच्‍चाई बताई। उस वक्‍त लड़की का छठवां महीना चल रहा था। लड़की के परिजनों ने बनवारी के खिलाफ चार दिसंबर 2020 को पश्चिमी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस वक्‍त वह जेल में है।

बुधवार को हो गई थी तबियत खराब

नाबालिग के माता-पिता ने बुधवार को दूध में रोटी डालकर उसे खिलाई थी। जिसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को उसकी फिर हालत बिगड़ गई तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार देर शाम उसकी मौत हो गई।

आरोपी की मां ने बेटे की करतूत पर पर्दा डालने की कोशिश की थी

पीड़ित परिवार ने बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। इसका फायदा आरोपी ने उठाया। लड़की के गर्भवती होने के बाद बनवारी की मां को जब बेटे की करतूत पता लगी तो उसने लड़की के घर आकर कहा था कि अब दो खुशखबरी की दावतें करने का मौका मिलेगा। पहली बेटी की शादी। दूसरी उसके कुछ दिनों बाद बच्चे के जन्म का।