Bareilly- नदी किनारे यहां धूप सेंक रहे मगरमच्छ, जानिए कहां का है मामला

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। मीरगंज के गांव अम्बरपुर व लभेडा पुरोहित में इन दिनों राम गंगा किनारे मगरमच्छ धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। खेतों पर गए ग्रामीणों ने उन्हें रेत में आराम करते देखा जिसके बाद हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत आकर गांव में जानकारी दी। उसके
 | 
Bareilly- नदी किनारे यहां धूप सेंक रहे मगरमच्छ, जानिए कहां का है मामला

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। मीरगंज के गांव अम्बरपुर व लभेडा पुरोहित में इन दिनों राम गंगा किनारे मगरमच्छ धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। खेतों पर गए ग्रामीणों ने उन्हें रेत में आराम करते देखा जिसके बाद हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत आकर गांव में जानकारी दी। उसके बाद मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों का मजमा नदी पर लग गया। ग्रामीणों को देखकर मगरमच्छ नदी में घुस गए।

बता दें कि यहां पर पहले भी कई बार मगरमच्छों को यहां देखा जा चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक नदी में दो से 3 दिनों से रोज मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। बता दें कि ग्रामीण रामगंगा नदी पार कर दूसरी ओर अपने खेतों में जाते हैं। साथ ही पशुओं को भी नहलाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ करीब ढाई फीट लंबा है।