बरेली: जाम के झाम से निपटने को अयूब खां चौराहे से कुतुब खाना तक निगम ने हटाया अतिक्रमण

न्यूज टुडे नेटवर्क। मंगलवार को एक बार फिर नगर निगम का बुलडोजर शहर के अवैध कब्जों पर गरज उठा। अयूब खां चौराहे से लेकर कुतुबखाना तक नगर निगम ने अतक्रिमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के किनारों और फुटपाथों को घेर कर लगाई गई दुकानों को नगर निगम ने हटवा दिया। साथ ही दुकानों
 | 
बरेली: जाम के झाम से निपटने को अयूब खां चौराहे से कुतुब खाना तक निगम ने हटाया अतिक्रमण

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। मंगलवार को एक बार फिर नगर निगम का बुलडोजर शहर के अवैध कब्‍जों पर गरज उठा। अयूब खां चौराहे से लेकर कुतुबखाना तक नगर निगम ने अतक्रिमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के किनारों और फुटपाथों को घेर कर लगाई गई दुकानों को नगर निगम ने हटवा दिया। साथ ही दुकानों के आगे अवैध तरीके से कराए गए कई निर्माणों को निगम ने तुरंत ध्‍वस्‍त करा दिया। पिछले कई दिनों से नगर निगम को मुख्‍य बाजार को जाने वाली सड़क पर अवैध कब्‍जों की शिकायत की जा रही थी।

सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण होने से यहां दिन में कई बार भारी जाम लग जाता था। जाम के कारण अस्‍पताल को जाने वाली मरीजों की एंबुलेंस भी कई बार यहां फंस चुकी है। इन्‍हीं दिक्‍कतों को दूर करने के लिए  अयूब खां चौराहे से लेकर  कुतुब खाना चौराहा तक मंगलवार को अभियान चलाकर अवैध कब्‍जों और अतिक्रमण को हटाया। अवैध अतिक्रमण की वजह से लोगों का बाजार से निकलना दुश्वार था। जिसको लेकर मंगलवार को नगर निगम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला अस्पताल के पास अवैध अतिक्रमण के  के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

वहीं वहां से गुजरने बाले लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। लोग अक्सर जाम में फस जाते थे।जिसको लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत भी की गई थी।  शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए  नगर आयुक्त अभिषेक आनंद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।  इस दौरान कोतवाली के पास वह जिला अस्पताल के सामने इंदिरा मार्केट रोड पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान लगा कर अतिक्रमण कर लिया गया था ।जिसको नगर निगम ने जब्त कर लिया। वहीं टीम की कार्यवाही देखकर  लोग खुद ही अपना सामान समेटने लगे।