बरेली: संचारी रोग नियंत्रण को 01 से 31 मार्च तक चलेगा अभियान, 10 से 24 मार्च तक घर-घर दस्तक अभियान

न्यूज टुडे नेटवर्क। दिमाग़ी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा एवं दस्तक अभियान 10 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जाएगा । अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जनपदीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक का
 | 
बरेली: संचारी रोग नियंत्रण को 01 से 31 मार्च तक चलेगा अभियान, 10 से 24 मार्च तक घर-घर दस्तक अभियान

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। दिमाग़ी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा एवं दस्तक अभियान  10 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जाएगा । अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जनपदीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक का आयोजन  शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया  | इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग बारह  अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर दिमाग़ी बुखार व संचारी रोग पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षय रोग उन्मूलन के लिए एक साथ मिलकर लड़ेगें | बैठक में सीएमओ डॉ एसके गर्ग, नोडल ऑफिसर डॉ  आर पी रावत, डिविजनल सर्विलांस ऑफिसर डॉ अखिलेश्वर सिंह, क्षय रोग अधिकारी डॉ कैलाश चंद्र जोशी एवं यूनिसेफ के सदस्य मौजूद रहे।

जिला मलेरिया अधिकारी डी आर सिंह  बताया कि अभियान को सफल बनाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है | स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान का नोडल बनाया गया है | 22 फरवरी को जिला  मुख्यालय पर ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण किया जायेगा | 24, 25 और 26 फरवरी के मध्य स्थानीय निकायों का संवेदीकरण, 25 से 28  फ़रवरी के मध्य ग्राम पंचायत सचिवो  का संवेदीकरण किया जायेगा | 2 से 8 मार्च के मध्य ए.एन.एम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का संवेदीकरण किया जायेगा |

डॉ अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि   अभियान के दौरान चिकित्सा विभाग का कार्य जन समुदाय को जागरूक करने के साथ यह पता करना है की अगर कोई भी व्यक्ति दिमागी बुखार से प्रभावित पाया जाता है तो उसकी तुरंत जांच कर उपचार करे | नगर विभाग का काम नालियों की सही तरीके से साफ़ – सफाई तथा सफाई के पश्चात कचरे का निस्तारण करना है ताकि गंदगी में मच्छर न पनपने पाए | नालिया अगर खुली हुई है तो उनको ढ़कने का कार्य करें | पंचायती राज विभाग के कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की ग्राम स्वास्थ्य , पोषण समिति की बैठक कर ग्रामीण लोगो को  स्वच्छता के बारे में जागरूक करे और उन्हें साफ़ सफाई के महत्त्व के बारे में बताये | लोगों को जागरूक करे की मच्छर के काटने से स्वयं को बचाए और अगर बुखार की कोई भी समस्या है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार कराये |

10 से 24 तक चलेगा दस्तक अभियान

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए  प्रभावी उपाय अपनाते हुए एक से 31 मार्च के मध्य व्यापक विशेष संचारी नियंत्रण अभियान एवं 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा | इस बार दस्तक अभियान में ए.एन.एम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जन समुदाय को संचारी रोगों से बचने के लिए जानकारी और जगरूकता सर्वेक्षण के साथ हर घर पर क्षय रोग के संभावित रोगियों की जनकारी  भी एकत्र करनी है |

यदि कोई संभवितरोगी मिलता है तो रोगी नाम पता और मोबाइल नम्बर आदि जानकारी फार्मेट में एकत्र की जायेगी | इस दौरान आशाओं के माध्यम से जन्म, मृत्यु पंजीकरण से वंचित शिशुओं/व्यक्तियों का भी किया जायेगा | दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए लोगों और कुपोषित बच्चों की सूचना एकत्र की जायेगी | प्रतिदिन शाम को क्षेत्रीय ए.एन.एम के माध्यम से अभियान की रिपोर्ट ब्लाक स्तरीय प्राथमिक /सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजी जायेगी |

यह विभाग देंगे साथ

संचारी रोग नियंत्रण अभियान विभिन्न चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास,  पंचायती  राज,  पशु पालन,  महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, कल्याण समाज, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर चलाया जाएगा | अभियान में लोगो को साफ-सफाई,  कचरा निस्तारण ,जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल  उपलब्धता सहित मच्छरों से बचने के लिए जागरूक किया जायेगा | जिले में वर्ष 2020 में तीन बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान सफलता पूर्वक चलाया जा चुका है |