बरेली:उत्तर भारत में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी, इस दिन तक चल सकती है शीतलहर

न्यूज टुडे नेटवर्क। तापमान गिरने के बाद उत्तर भारत का मैदानी इलाका अगले 4 दिन तक शीतलहर की चपेट में रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मौसम का मिजाज बिगड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से नीचे जाने की संभावना है। उधर तमिलनाडु
 | 
बरेली:उत्तर भारत में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी, इस दिन तक चल सकती है शीतलहर

न्यूज टुडे नेटवर्क। तापमान गिरने के बाद उत्तर भारत का मैदानी इलाका अगले 4 दिन तक शीतलहर की चपेट में रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मौसम का मिजाज बिगड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से नीचे जाने की संभावना है।

उधर तमिलनाडु और पुडुचेरी में जबरदस्त बारिश को लेकर भी ऐसा ही अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि शुष्क हवाओं के कारण अगले चार-पांच दिन तक उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। इससे अगले 3 दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर रहेगी। 16 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट मौसम के प्रति सचेत करने के लिए जारी किया जाता है।

वहीं, बरेली का न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री पर रहा। 2 दिनों से पहाड़ों से आ रही सर्द हवा मंगलवार को भी कंपकंपाती रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।