
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। मामला कैंट का है। एक नव विवाहिता ने अपने पति को जेठानी के साथ सेक्स करते पकड़ लिया। आक्रोशित पति ने उसे तीन तलाक दे डाला। दोनों की पिछले साल ही शादी हुई थी। महिला ने पुलिस व सीएम से मामले की शिकायत की है। हालांकि, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
कैंट क्षेत्र के एक गांव की महिला का निकाह 4 नवंबर, 2020 को ठिरिया निजावत खां निवासी युवक के साथ हुआ था। उसका पति सऊदी अरब में काम करता है लेकिन शादी के बाद से यहीं है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति का अपनी भाभी के साथ ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।
हालांकि, उसे पहले शक था लेकिन शादी को ज्यादा दिन नहीं हुए थे। इसलिए गौर नहीं किया। कुछ दिन पहले उसका पति भाभी के साथ सेक्स कर रहा था। वह घर में कुछ काम कर रही थी। अचानक वह कमरे में पहुंची तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। नई बहू को देखकर सकपका गए।
इसका विरोध किया तो परिवार के अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद गुस्साए पति ने सबके सामने तीन तलाक बोल दिया। नई बहू ने ये भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति मायके से 10 लाख रुपये लाने की बात कह रहा था। मामले की शिकायत पुलिस के साथ सीएम से भी की गई है।