Bareilly breaking: जिले में आज भी हुईं इतनी मौतें, ACMO को किया गया दिल्ली रेफर

बरेली में कोरोना (Corona) से मौत का सिलसिला तेजी से बढ़ने लगा है। अब रोजाना कोरोना से नई-नई मौतें हो रही हैं। आज भी जिले में दो कोरोना संक्रमित की मौतों की पुष्टि हुई है। वहीं पिछले 3 दिन में 8 लोगों की कोरोना से मौत से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक
 | 
Bareilly breaking: जिले में आज भी हुईं इतनी मौतें, ACMO को किया गया दिल्ली रेफर

बरेली में कोरोना (Corona) से मौत का सिलसिला तेजी से बढ़ने लगा है। अब रोजाना कोरोना से नई-नई मौतें हो रही हैं। आज भी जिले में दो कोरोना संक्रमित की मौतों की पुष्टि हुई है। वहीं पिछले 3 दिन में 8 लोगों की कोरोना से मौत से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक जिले में कोरोना से 30 मौतें हो चुकी हैं।
Bareilly breaking: जिले में आज भी हुईं इतनी मौतें, ACMO को किया गया दिल्ली रेफर
जिला सर्विलांस अधिकारी (surveillance officer) एसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली में आज कोरोना से एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। दोनों का इलाज एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 हॉस्पिटल में चल रहा था। उन्होंने कहा है कि जिले में सभी मौतों का ऑडिट (audit) कराया जाएगा। कम्युनिटी स्प्रेड (community spread) होने की वजह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

वहीं बरेली के एसीएमओ डॉ रंजन गौतम की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल (Max hospital) रेफर किया गया है। बता दें कि 10 जुलाई को डॉ रंजन गौतम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। अब उन्हें खासी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिस वजह से उन्हें रेफर किया गया है।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly breaking: जिले में आज भी हुईं इतनी मौतें, ACMO को किया गया दिल्ली रेफर                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8