Bareilly-बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी बरेली एयरपोर्ट से मिलेगी फ्लाइट, हवाई कंपनियों ने बनाया ये शेड्यूल

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बरेली। बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली की उड़ान का तोहफा तो मिल ही गया है। यह फ्लाइट 10 मार्च से शुरू हो जाएगी। अब मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी हवाई कंपनियों ने फ्लाइट का शेड्यूल बना लिया है। मुंबई और बेंगलुरु का हवाई सफर इंडिगो कराएगी। मुंबई के लिए सप्ताह में 2
 | 
Bareilly-बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी बरेली एयरपोर्ट से मिलेगी फ्लाइट, हवाई कंपनियों ने बनाया ये शेड्यूल

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बरेली। बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली की उड़ान का तोहफा तो मिल ही गया है। यह फ्लाइट 10 मार्च से शुरू हो जाएगी। अब मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी हवाई कंपनियों ने फ्लाइट का शेड्यूल बना लिया है। मुंबई और बेंगलुरु का हवाई सफर इंडिगो कराएगी। मुंबई के लिए सप्ताह में 2 दिन व बेंगलुरु के लिए सप्ताह में एक दिन फ्लाइट मिलेगी। इंडिगो के प्रस्तावित फ्लाइट शेड्यूल पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मुहर लगा दी है।

कंपनी ने 29 अप्रैल से मुंबई व 1 मई से बेंगलुरु की उड़ान शुरू करने की अनुमति एयरपोर्ट से मांगी थी। अब एयर फोर्स से अनुमति मिलते ही टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। पिछले महीने ही इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी टीम बरेली आई थी। टीम ने एयरपोर्ट पर फ्लाइट की उड़ान संबंधित इंतजाम देखकर एयरपोर्ट प्रशासन की तारीफ की थी।

पहले इंडिगो एयरलाइंस बरेली दिल्ली लखनऊ की उड़ान शुरू करना चाहती थी लेकिन एलायंस एयर ने बरेली दिल्ली की उड़ान शुरू करने का शेड्यूल बना दिया। इसके बाद इंडिगो ने अपने प्रस्तावित रुट में बदलाव कर लिया है। फिलहाल इंडिगो ने मुंबई की फ्लाइट का 29 अप्रैल से 29 अक्टूबर तक का शेड्यूल जारी किया है।

जबकि बेंगलुरु का 1 मई से 27 अक्टूबर तक प्रस्तावित शेड्यूल है। एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इंडिगो के प्रस्तावित फ्लाइट शेड्यूल को मंजूर कर एयरफोर्स को भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही टाइम का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।