Bareilly-घुमाने के बहाने बच्‍चे को ले जाकर किया कुकर्म का प्रयास, असफल होने पर ईंट मारी

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर इलाके में घर के बाहर खेल रहा 12 साल के किशोर को मोहल्ले में ही रहने वाला एक युवक घुमाने के बहाने उसे साथ में ले गया। कुछ देर बाद बच्चा लहूलुहान हालत में लौटा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने कुकर्म व ईंट
 | 
Bareilly-घुमाने के बहाने बच्‍चे को ले जाकर किया कुकर्म का प्रयास, असफल होने पर ईंट मारी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर इलाके में घर के बाहर खेल रहा 12 साल के किशोर को मोहल्‍ले में ही रहने वाला एक युवक घुमाने के बहाने उसे साथ में ले गया। कुछ देर बाद बच्‍चा लहूलुहान हालत में लौटा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने कुकर्म व ईंट से चोटिल करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार को पास में ही रहने वाले अनीश नाम का व्यक्ति 12 साल के बच्‍चे को घुमाने ले गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। काफी देर बाद बच्‍चा लहूलुहान हालत में लौटा। परिवार वालों का आरोप है कि उनके बेटे के साथ गंदा काम किया गया। कुकर्म में असफल होने पर उनके बेटे को ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित परिवार की तरफ से थाना बारादरी में शिकायत दर्ज करा दी गई है। किशोर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।