Bareilly-मरीज छोड़कर आ रहा एम्बुलेंस चालक खुद बन गया मरीज, जानकर आप भी होंगे हैरान

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। मरीज को दिल्ली छोड़कर आ रहा एंबुलेंस चालक खुद मरीज बन गया। उसने गजरौला में हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर खुद के गले पर ही ब्लेड से वार कर डाले। बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले किसी से फोन पर बात कर रहा था। खून से लथपथ
 | 
Bareilly-मरीज छोड़कर आ रहा एम्बुलेंस चालक खुद बन गया मरीज, जानकर आप भी होंगे हैरान

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। मरीज को दिल्ली छोड़कर आ रहा एंबुलेंस चालक खुद मरीज बन गया। उसने गजरौला में हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर खुद के गले पर ही ब्लेड से वार कर डाले। बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले किसी से फोन पर बात कर रहा था। खून से लथपथ देख ढाबे पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

बरेली से बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी एक व्यक्ति एंबुलेंस चलाता है। सोमवार रात करीब 1:30 बजे वह दिल्ली से मरीज छोड़ कर बरेली वापस आ रहा था। गजरौला में हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर उसने एम्बुलेंस रोकी। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी से वीडियो कॉलिंग की।

इसी दौरान उसने अपनी गर्दन पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर लिए। ढाबे पर मौजूद लोगों ने ऐसा करते देखा तो उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। वहीं पुलिस ने बताया कि मामला घरेलू कलह का लग रहा है। परिजन अस्पताल पहुंच गए। चालक को उन्हें सौंप दिया गया।