बरेली: मार्च से फिर शुरू हो सकती हैं सभी सामान्य रेल सेवाएं, केवल मुख्यालय के आदेश का इंतजार

न्यूज टुडे नेटवर्क। मार्च के महीने में रेल संचालन फिर शुरू हो सकता है। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते 25 मार्च से देश भर में रेलगाडि़यों का संचालन रोक दिया गया था। अब रेल मुख्यालय ने जल्द ही सामान्य रेल संचालन को हरी झंडी दे दी है। किसी भी समय रेल मुख्यालय से रेलों
 | 
बरेली: मार्च से फिर शुरू हो सकती हैं सभी सामान्य रेल सेवाएं, केवल मुख्यालय के आदेश का इंतजार

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। मार्च के महीने में रेल संचालन फिर शुरू हो सकता है। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते 25 मार्च से देश भर में रेलगाडि़यों का संचालन रोक दिया गया था। अब रेल मुख्‍यालय ने जल्‍द ही सामान्‍य रेल संचालन को हरी झंडी दे दी है। किसी भी समय रेल मुख्‍यालय से रेलों के संचालन को लेकर आदेश आ सकता है।

इसी आशंका को देखते हुए इज्‍जतनगर रेल मंडल ने भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल इस वक्‍त बरेली से मुगलसराय और आला हजरत एक्‍सप्रेस आरक्षित ट्रेनों के रूप में संचालित हो रही हैं। बरेली जंक्‍शन और इज्‍जतनगर स्‍टेशनों के यार्ड में खड़ी रेल गाडि़यों के कोचों की साफ सफाई शुरू कर दी गई है। हालांकि रेलवे पिछले काफी समय से रेलों के संचालन को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है। अब रेल मुख्‍यालय की ओर से रेलों के संचालन के संकेत मिलने के बाद सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेल ट्रैकों की निगरानी तो पहले से ही हो रही थी। अब रेल के इंजनों और डिब्‍बों को भी दुरूस्‍त किया जा रहा है।

इज्‍जतनगर रेल मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेन्‍द्र सिंह ने बताया कि रेल मुख्‍यालय के निर्देशानुसार जल्‍द ही सभी नियमित रेल गाडि़यों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब केवल मुख्‍यालय के आदेश का इंतजार है। संचालन शुरू करने के लिए रेल के इंजनों रेल गाडि़यों के डिब्‍बों सफ सफाई, ग्रीसिंग, आयलिंग का कार्य प्रारम्‍भ कर दिया गया है। जल्‍द ही सभी गाडियां यात्रियों की सुगमता के लिए ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी।