बरेली: पति के सोने के बाद महिला ने पड़ोसी को घर बुलाया, फिर हो गया हंगामा   

न्यूज टुडे नेटवर्क। महिला ने अपने पति के सोने के बाद पड़ोस में रहने वाले युवक को घर में बुला लिया। वह घर के अंदर घुसा ही था कि महिला का पति जाग गया। उसने चोर-चोर का हल्ला मचा दिया। इस पर आसपास के और लोग आ गए। उन्होंने युवक को पीटना शुरू कर दिया।
 | 
बरेली: पति के सोने के बाद महिला ने पड़ोसी को घर बुलाया, फिर हो गया हंगामा   

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। महिला ने अपने पति के सोने के बाद पड़ोस में रहने वाले युवक को घर में बुला लिया। वह घर के अंदर घुसा ही था कि महिला का पति जाग गया। उसने चोर-चोर का हल्‍ला मचा दिया। इस पर आसपास के और लोग आ गए। उन्‍होंने युवक को पीटना शुरू कर दिया। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने थाने लाकर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।

मामला यूपी के बरेली जिले से जुड़ा है। क्षेत्र के गांव का एक युवक शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे महिला के बुलावे पर पड़ोसी के घर चला गया। बताया जा रहा है कि उस वक्‍त महिला का पति सो रहा था। इस बीच उसकी आंख खुल गई तो उसने चोर घुसने का हल्‍ला कर दिया। लोग उस घर की ओर दौड़े। पति ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। महिला ने पड़ोसी का पक्ष लेते हुए कहा कि उसने ही अपने काम से पड़ोसी को घर बुलाया था। महिला ने उसे छोड़ने की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी का शान्ति भंग में चालान कर दिया।