बरेली: ऑनलाईन प्‍यार के बाद दूसरे धर्म के युवक के साथ 8 साल के बच्‍चे की मां फरार, प्रॉपर्टी डीलर पति का बुरा हाल

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। राजस्थान से मायके आयी प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान में रहने वाली अपनी सहेली के घर जाने के लिए घर से निकली थी। महिला की आखिरी लोकेशन फरीदपुर के गौसगंज में पाई गई। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
 | 
बरेली: ऑनलाईन प्‍यार के बाद दूसरे धर्म के युवक के साथ 8 साल के बच्‍चे की मां फरार, प्रॉपर्टी डीलर पति का बुरा हाल

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। राजस्‍थान से मायके आयी प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान में रहने वाली अपनी सहेली के घर जाने के लिए घर से निकली थी। महिला की आखिरी लोकेशन फरीदपुर के गौसगंज में पाई गई। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

फरीदपुर के एक मोहल्ले के रेलवे कर्मचारी की बहन का विवाह राजस्थान के प्रतिष्ठित प्रॉपर्टी डीलर से हुआ था। परिजनों ने बताया कि फरीदपुर के मायके में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन था इसलिये महिला दो दिन पहले राजस्‍थान से अपने मायके फरीदपुर आई थी। शुक्रवार को वह अपनी सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। परिवार वाले उसे खोजते हुए सहेली के घर जा पहुंचे। जहां पता चला कि वह सहेली के घर पहुंची ही नहीं। परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद महिला की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जो गौसगंज में पाई गई है। पुलिस ने लापता महिला को खोजने के लिए उसकी फेसबुक आईडी खंगाली जिसमें पता चला कि महिला मध्य प्रदेश के श्योपुर के युवक से कई साल से चैटिंग कर रही थी। सूचना पर महिला के पति राजस्थान से फरीदपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के दूसरे समुदाय का युवक कुवैत में रह रहा था। कुवैत से आने के बाद उसने पत्नी से फेसबुक पर चैटिंग शुरू कर दी थी।

पति के समझाने पर भी नहीं मानी

पति ने महिला को चैटिंग करते हुए पकड़ लिया था और दूसरे धर्म के युवक से चैटिंग न करने की हिदायत दी थी लेकिन वह नहीं मानी। महिला से 8 साल का बेटा भी है। महिला के पति ने दूसरे समुदाय के युवक के कई फोन नंबर भी पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने उन्हें सर्विलांस पर लगाया है। कोतवाल सुरेंद्र पचौरी ने बताया कि महिला की तलाश के लिए टीम को लगाया है जल्‍द मामले का खुलासा किया जायेगा।

पुलिस जांच में महिला के फेसबुक एकाउंट में मध्य प्रदेश के श्योपुर के दूसरे समुदाय के युवक से चैटिंग होने का मामला सामने आया है। युवक कुछ दिन पहले कुवैत से वापस लौटा था।  प्रॉपर्टी डीलर पति ने लव जेहाद में फंसाकर महिला के अपहरण करने की आशंका व्यक्त की है।