बरेली: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेसियों में भरी ऊर्जा, फतेहगंज में हुआ भव्‍य स्‍वागत

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बरेली आगमन पर फतेहगंज पश्चिमी में उनका जोरदार स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक विभाग के ज़िलाध्यक्ष जुनैद हुसैन, महानगर बरेली के अध्यक्ष अजय शुक्ला, नितेश पंडित आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बरेली आकर कांग्रेसी
 | 
बरेली: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेसियों में भरी ऊर्जा, फतेहगंज में हुआ भव्‍य स्‍वागत

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बरेली आगमन पर फतेहगंज पश्चिमी में उनका जोरदार स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक विभाग के ज़िलाध्यक्ष जुनैद हुसैन, महानगर बरेली के अध्यक्ष अजय शुक्ला, नितेश पंडित आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बरेली आकर कांग्रेसी कार्यकर्ता में पार्टी के प्रति ऊर्जा भरने का कार्य किया। जिससे कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह दिखा। आचार्य ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अब समय आ गया है कि इस निकम्मी सरकार को बदल दिया जाये।

देश की जनता के पास केवल एक ही विकल्प है जो देश को सुचारू रूप से संगठित करके चला सकती है। जुनैद हुसैन ने कहा आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का हार्दिक स्वागत है हमे बेहद खुशी है आचार्य जी हमारे बीच आये और हमे मार्गदर्शन दिया। कांग्रेस को माज़बूत बनाने के लिए प्रमोद कृष्‍णम ने कई गुरुमंत्र भी दिए। जिस तरह से प्रियंका गांधी और समस्त कांग्रेस के नेता मेहनत कर रहे है उससे हर कार्यकर्ता को आशा है की कांग्रेस 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बना पायेगी।

इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक वसीम सिद्दीकी, उपाध्यक्ष विजय मौर्य, योगेश जौहरी, अध्यक्ष युवा महेंद्र सिंह, पंकज उपाध्याय, अंकित शर्मा, रामानंद कोहली, आशुतोष शर्मा, महेश पंडित, राजेश कुमार समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।