Bareilly-बरेली में कांग्रेस को झटका, कद्दावर नेता ब्रह्मस्‍वरूप सागर ने दिया इस्‍तीफा

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बरेली मंडल में बड़ा झटका लगा है। सपा, बसपा के बाद कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद संभालने वाले कद्दावर नेता ब्रह्मस्वरूप सागर ने मंगलवार को अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सौंप दिया। वे पार्टी की गुटबाजी, अनुशासहीनता व वरिष्ठों के सम्मान न
 | 
Bareilly-बरेली में कांग्रेस को झटका, कद्दावर नेता ब्रह्मस्‍वरूप सागर ने दिया इस्‍तीफा

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बरेली मंडल में बड़ा झटका लगा है। सपा, बसपा के बाद कांग्रेस में महत्‍वपूर्ण पद संभालने वाले कद्दावर नेता ब्रह्मस्‍वरूप सागर ने मंगलवार को अपना इस्‍तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को सौंप दिया। वे पार्टी की गुटबाजी, अनुशासहीनता व वरिष्‍ठों के सम्‍मान न होने से नाराज थे।

https://fb.watch/3QPf3R0La3/ वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मंगलवार शाम को डोहरा रोड स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर उन्‍होंने यह जानकारी दी। उन्‍होंने अपने इस्‍तीफे की कॉपी कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी को भी भेजी है। किसी अन्‍य पार्टी में ज्‍वाइनिंग को लेकर उन्‍होंने अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं। फिलहाल, बहुत जल्‍द ही एक बड़ी पार्टी के साथ वो पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

ब्रह्मस्वरूप सागर बरेली मंडल में बहुजन समाज पार्टी का चेहरा रह चुके हैं। ब्रह्म स्वरूप सागर सपा छोड़कर बसपा में आए थे। उनकी मेहनत को देखते हुए बसपा ने उन्हें जोन कोऑर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया था। बसपा सरकार में ब्रह्म स्वरूप की जिले में तूती बोलती थी।

https://fb.watch/3QPf3R0La3/ वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बाद में नसीमुद्दीन का मायावती से विवाद होने पर सागर भी पार्टी में अलग-थलग से पड़ गए थे। इसके बाद बसपा से उन्‍होंने इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा था। लगभग दो साल कांग्रेस में रहे। कांग्रेस ने उन्‍हें प्रदेश महासचिव का पद सौंप रखा था लेकिन पार्टी नेताओं की गुटबाजी से नाराज होकर उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया।