बरेली: 33 विद्यार्थियों ने पाया ये मुकाम, क्षेत्रवासियों के साथ अधिकारी कर रहे सलाम

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले के 33 छात्र इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं। जिले में चयनित छात्रों की यह संख्या बरेली और मुरादाबाद मंडल के जिलों में सबसे ज्यादा है। छात्रों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों के साथ जिले के अधिकारी भी उन्हें सलाम कर रहे हैं। डॉ रवि प्रकाश शर्मा
 | 
बरेली: 33 विद्यार्थियों ने पाया ये मुकाम, क्षेत्रवासियों के साथ अधिकारी कर रहे सलाम

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले के 33 छात्र इंस्‍पायर अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं। जिले में चयनित छात्रों की यह संख्‍या बरेली और मुरादाबाद मंडल के जिलों में सबसे ज्‍यादा है। छात्रों की इस उपलब्‍धि पर क्षेत्रवासियों के साथ जिले के अधिकारी भी उन्‍हें सलाम कर रहे हैं।

डॉ रवि प्रकाश शर्मा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश इंस्‍पायर अवार्ड देता है। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के छात्र शामिल होते हैं। जनपद से माध्यमिक शिक्षा से 31 एवं बेसिक शिक्षा से 01 और कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों से 01 सहित कुल 33 छात्र चयनित हुए हैं। प्रत्येक छात्र को 10 हजार रुपये का इंस्पायर अवार्ड मिलेगा। जिला विज्ञान समन्वयक  डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि जनपद से 193 विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी  प्रोजेक्ट मॉडल ऑनलाइन भारत सरकार को प्रेषित किए थे जो आत्मनिर्भर  भारत को विकसित करने के लिए सहायक होंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकान्त सिंह  ने बताया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रोत्साहन महत्वपूर्ण है जिससे उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। इस उपलब्धि पर छात्रों को जिलाधिकारी नीतीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बधाई दी। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही समग्र शिक्षा अभियान और राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।