बरेली: सपा की मंडलीय वर्कशॉप के लिए बरेली के 10 बरात घर व दस होटल बुक, यहां होगा आयोजन

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। पीलीभीत बाईपास स्थित हवेली मैरिज लॉन में बुधवार से सपा की मंडलीय वर्कशॉप शुरू होने जा रही है। इसके लिए 10 बारात घर व करीब 10 होटल बुक किये गए हैं। पहले दिन सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी सुनील सिंह यादव व आनंद भदौरिया सपाइयों को चुनावी सूत्र देंगे। यह
 | 
बरेली: सपा की मंडलीय वर्कशॉप के लिए बरेली के 10 बरात घर व दस होटल बुक, यहां होगा आयोजन

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। पीलीभीत बाईपास स्थित हवेली मैरिज लॉन में बुधवार से सपा की मंडलीय वर्कशॉप शुरू होने जा रही है। इसके लिए 10 बारात घर व करीब 10 होटल बुक किये गए हैं।
पहले दिन सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी सुनील सिंह यादव व आनंद भदौरिया सपाइयों को चुनावी सूत्र देंगे। यह तीनों नेता मंगलवार शाम ही सर्किट हाउस पहुंच गए। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है।

वर्कशॉप के अगले दिन 21 जनवरी को अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। सपा के पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार को आयोजित वर्कशॉप में मंडल की 25 विधानसभाओं से सपाई पहुंचेंगे। है इतने ही सपाइयों को कार्ड भी जारी किये गए हैं।

सिर्फ उन्हीं को कार्यक्रम में एंट्री मिलेगी जिनको कार्ड जारी हुआ है। हालांकि सपा जिला संगठन ने वर्कशॉप को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि हमारे पास कार्यक्रम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। प्रदेश के पदाधिकारी भी मीडिया से बात करने से बचते नजर आए।