Bareilly: स्वंय सहायता समूह लॉकडाउन में दे रहा महिलाओं को रोजगार, जानिए कैसे

लॉकडाउन (Lockdown) जारी होने से हर कोई घर में कैद हो गया है। एक ओर जहां पूरा कारोबार ठप होने से लोगों का रोजगार चला गया है। वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूह लॉकडाउन में महिलाओं के लिए रोजगार लेकर आया है। इस समूह की महिलाएं प्रशासन को मास्क (Mask) बनाकर बेंच रही हैं। समूह
 | 
Bareilly: स्वंय सहायता समूह लॉकडाउन में दे रहा महिलाओं को रोजगार, जानिए कैसे

लॉकडाउन (Lockdown) जारी होने से हर कोई घर में कैद हो गया है। एक ओर जहां पूरा कारोबार ठप होने से लोगों का रोजगार चला गया है। वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूह लॉकडाउन में महिलाओं के लिए रोजगार लेकर आया है। इस समूह की महिलाएं प्रशासन को मास्क (Mask) बनाकर बेंच रही हैं। समूह में मास्क बनाने वाली हर महिला रोजाना लगभग 200 रुपए कमा लेती है।
Bareilly: स्वंय सहायता समूह लॉकडाउन में दे रहा महिलाओं को रोजगार, जानिए कैसे
बरेली के बिथरी चैनपुर में 66 महिलाएं सिलाई मशीन (sewing machine) से रोज 5000 मास्क तैयार कर लेती हैं। जिला प्रशासन इन मास्क को इन महिलाओं से खरीद कर अपने कर्मचारियों और जरूत्त मंदो को दे रहा है। मास्क बना रही महिलाओं ने बताया कि लॉकडाउन के कारण आदमी सब घर में बैठे हैं और कोई कमाई नहीं हो पा रही है। तो ऐसे में हम लोग मास्क बनाकर अपने घर का खर्चा चला रहे हैं। इस पर डीएम नितीश कुमार ने बताया कि हमारे कर्मचारियों को मास्क की आवश्यकता है। इसलिए हम लोगों ने निर्णय लिया है कि इस समूह की महिलाओं से मास्क बनवाएं तो इन्हें रोजगार भी मिल जाएगा और हमारा काम भी चल जाएगा।

यहाँ भी पढ़े

BAREILLY: किला बाजार में भीड़ होने पर पुलिस ने बजाई लाठियां, कई के काटे चालान