BAREILLY: स्मार्ट सिटी की दौड़ में चल रहे बरेली में शिकायतों के बाद भी कई जगहों पर नहीं हुआ कोई सुधार

बरेली: शहर को स्मार्ट बनाने के लिए लाखों रुपये इसकी सुंदरता पर खर्च किए जा रहे हैं। शहर में स्मार्ट सिटी (Smart city) को लेकर तेजी से काम किए जा रहे हैं। वहीं शहर में कुछ ऐसी जगह हैं, जहां आज भी नालियों से पानी निकलकर सड़कों पर भर जाता है। नगर निगम से शिकायत
 | 
BAREILLY: स्मार्ट सिटी की दौड़ में चल रहे बरेली में शिकायतों के बाद भी कई जगहों पर नहीं हुआ कोई सुधार

बरेली: शहर को स्मार्ट बनाने के लिए लाखों रुपये इसकी सुंदरता पर खर्च किए जा रहे हैं। शहर में स्‍मार्ट सिटी (Smart city) को लेकर तेजी से काम किए जा रहे हैं। वहीं शहर में कुछ ऐसी जगह हैं, जहां आज भी नालियों से पानी निकलकर सड़कों पर भर जाता है। नगर निगम से शिकायत के बाद भी यहां कोई सुधार नहीं किया गया है।
BAREILLY: स्मार्ट सिटी की दौड़ में चल रहे बरेली में शिकायतों के बाद भी कई जगहों पर नहीं हुआ कोई सुधारस्मार्ट सिटी बनने जा रहे शहर में आज भी कई जगहों पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर वह रहा है। जिस पर नगर निगम (Municipal council) प्रशासन का काई ध्‍यान नहीं जा रहा है। ऐसे ही सुभाष नगर के खन्ना बिल्डिंग (Khanna Building) के पीछे आए दिन सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है।

वहां रह रहे लोग ने बताया कि पिछले ढाई महीने से लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है, लेकिन यहां पर किसी अधिकारी ने न तो सेनीटाइजेशन (Sanitization) कराया और न हीं यहां की समस्या देखने आए हैं। वहां के निवासी अनिल ने बताया कि बरसात में यहां निकलना दूबर होता है। इसकी जानकारी नगर निगम में कई बार दी। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।