Bareilly: सड़क पर 100 साल पुराना पेड़ गिरने से लोगों का आवागमन हुआ बंद 

बरेली: बीसलपुर रोड पर स्थित हरूनगला में लगभग 10 दिन पहले 100 साल पुराना पाकड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसकी वजह से वहां के लोगों का आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हारूनगला के लोगों से बात करने पर पता चला कि यह पेड़ 10 दिन पहले आंधी में गिरा
 | 
Bareilly: सड़क पर 100 साल पुराना पेड़ गिरने से लोगों का आवागमन हुआ बंद 

बरेली: बीसलपुर रोड पर स्थित हरूनगला में लगभग 10 दिन पहले 100 साल पुराना पाकड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसकी वजह से वहां के लोगों का आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
Bareilly: सड़क पर 100 साल पुराना पेड़ गिरने से लोगों का आवागमन हुआ बंद हारूनगला के लोगों से बात करने पर पता चला कि यह पेड़ 10 दिन पहले आंधी में गिरा था। जिसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई थी। सूचना के बाद भी प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 21 तारीख को गिरा पेड़ यथास्थिति में सड़क पर ही पड़ा हुआ है। यह पेड़ इतना विशाल है कि इसके गिरने से पूरा रास्ता बन्‍द हो गया। वहां लोगों का कहना है की इस समय लॉकडाउन (Lockdown) के कारण आबा जाई ना के बराबर है। लेकिन इससे पहले इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग निकलते निकलते थे। यह सड़क कई गांवों को जोड़ने का काम करती है।