BAREILLY: सक्षम संस्था ने वृद्धा आश्रम में वृद्धों को कराया भोजन और कही ये बात

बरेली: लॉकडाउन (Lockdown) के दिनों में रोजगार बंद होने के कारण लोग घरों में हैं। और ऐसे समय में रोजमर्रा काम करने वाले लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हुआ है। सक्षम संस्था (Saksham Sanstha) लगातार समाज के हित में कार्य करती आ रही है। और इस संस्था के पदाधिकारी पिछले
 | 
BAREILLY: सक्षम संस्था ने वृद्धा आश्रम में वृद्धों को कराया भोजन और कही ये बात

बरेली: लॉकडाउन (Lockdown) के दिनों में रोजगार बंद होने के कारण लोग घरों में हैं। और ऐसे समय में रोजमर्रा काम करने वाले लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हुआ है। सक्षम संस्था (Saksham Sanstha) लगातार समाज के हित में कार्य करती आ रही है। और इस संस्था के पदाधिकारी पिछले 48 दिनों से लोगों को लगातार भोजन करा रहे हैं।

BAREILLY: सक्षम संस्था ने वृद्धा आश्रम में वृद्धों को कराया भोजन और कही ये बातसंस्था के पदाधिकारी गुरुवार को अलनगिरी गंज में बने वृद्ध आश्रम (old age home) गए। जहां उन्होंने मौजूद वृद्धों को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सक्षम संस्था के पदाधिकारी वेद प्रकाश सक्सेना ने बताया कि ऐसी विषम परिस्थिति में हम लोगों को जनता की सेवा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी कहा है कि अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं वह उनकी सहायता करें। उन्हीं की प्रेरणा (Inspiration) से हम लोग लगातार यह कार्य कर रहे हैं।