BAREILLY: संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 मार्च से शुरू

BAREILLY: प्रशासन के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान (communicable disease control compaign) 1 मार्च से शुरू किया जाएगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ कई सरकारी विभाग भी शामिल होंगे। यह अभियान एक माह से 31 मार्च तक चलेगा। पिछले दो वर्षों में बरेली और बदायूं में मलेरिया (malaria) का भयानक प्रकोप रहा था।
 | 
BAREILLY: संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 मार्च से शुरू

BAREILLY: प्रशासन के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान (communicable disease control compaign) 1 मार्च से शुरू किया जाएगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ कई सरकारी विभाग भी शामिल होंगे। यह अभियान एक माह से 31 मार्च तक चलेगा।
BAREILLY: संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 मार्च से शुरू
पिछले दो वर्षों में बरेली और बदायूं में मलेरिया (malaria) का भयानक प्रकोप रहा था। जिसमें 90 हजार से ज्यादा मरीज मलेरिया की चपेट में आ गए थे। इस परिणाम को देखते हुए इस बार प्रशासन ने संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए पहले से ही अभियान चलाने का निर्देश जारी कर दिया है। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई सरकारी विभागों से माइक्रोप्लान (micro plan) भी मांगा गया है।

जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने बताया कि इस वर्ष के अभियान की खास बात यह है कि शासन का जोर घर-घर जा कर जागरूकता (awareness) फैलाने की है और उसकी जिम्मेदारी आशा कार्यकत्रियों (ASHA workers) को दी गई है। उनके इस अभियान को दस्तक (Dastak Compaign) नाम दिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकत्री लोगों के घर जाकर महिलाओं को मलेरिया से बचने के उपाय बताएंगी। मलेरिया के लक्षण और इलाज (sympotoms and treatment) के बारे में भी जानकारी देंगी। इसके साथ ही उनके घर की जांच भी करेंगी कि कहीं पानी तो नहीं जमा है।