Bareilly: शहर से डेयरियों को हटाने का आदेश, यह है बड़ा कारण

बार बार चेतावनी देने के बाद भी जिन डेयरी (dairy) संचालकों ने अपनी डेरी शिफ्ट (shift) नहीं की है उन सभी को प्रशासन ने फिर से आदेश दिए हैं। इससे पहले भी आदेश हुए लेकिन अधिकारी और राजनेताओं के गठजोड़ ने डेयरियां आबादी के बीच से हटने नहीं दीं। बता दें कि शहर में डेयरियों
 | 
Bareilly: शहर से डेयरियों को हटाने का आदेश, यह है बड़ा कारण

बार बार चेतावनी देने के बाद भी जिन डेयरी (dairy) संचालकों ने अपनी डेरी शिफ्ट (shift) नहीं की है उन सभी को प्रशासन ने फिर से आदेश दिए हैं। इससे पहले भी आदेश हुए लेकिन अधिकारी और राजनेताओं के गठजोड़ ने डेयरियां आबादी के बीच से हटने नहीं दीं। बता दें कि शहर में डेयरियों का गोबर नालों में बहाने से नाले चोक (choke) होते हैं।

शहरी समग्र विकास एवं नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन ने शहर में आबादी के बीच में संचालित डेयरियों को शहर के बाहर स्थापित करने का एक बार फिर आदेश जारी किया है। डेयरियां हटाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट (Superme Court) पहले ही दे चुका है लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। शहर के विभिन्न जगहों पर घनी आबादी के बीच दुग्ध डेयरियां संचालित हो रही हैं।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि नगरायुक्त की तरफ से डेयरी संचालकों के लिए नोटिस (notice) जारी किया गया है। ये डेयरियां कटरा चांद खां, पुराने शहर प्रेमनगर, किला, सिविल लाइंस में हैं। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि अवैध रूप से डेयरियां चली तो होगी कार्रवाई की जाएगी। जिन वार्डों में अवैध रूप से डेयरियां चल रही हैं उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाएगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: शहर से डेयरियों को हटाने का आदेश, यह है बड़ा कारण                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8pa