Bareilly: व्यापार मंडल ने लिया निर्णय, इतने दिनों तक बंद रहेंगी दुकाने

जिले में कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर बुरी तरह बढ़ रहा है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश में लगा है। अब व्यापार मंडल में भी जिले में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी के चलते कल बरेली संयुक्त व्यापार मंडल ने एक बैठक में निर्णय
 | 
Bareilly: व्यापार मंडल ने लिया निर्णय, इतने दिनों तक बंद रहेंगी दुकाने

जिले में कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर बुरी तरह बढ़ रहा है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश में लगा है। अब व्यापार मंडल में भी जिले में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी के चलते कल बरेली संयुक्त व्यापार मंडल ने एक बैठक में निर्णय लिया है कि 07 जुलाई से 15 दिनों के लिए बरेली का संपूर्ण बाजार (markets) बंद रखा जाएगा।
Bareilly: व्यापार मंडल ने लिया निर्णय, इतने दिनों तक बंद रहेंगी दुकाने
बता दें कि व्यापार मंडल ने यह निर्णय स्वेच्छा से लिया है। इसके लिए उन्होंने इस संबंध में जिला अधिकारी को ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड-19 (covid-19) संक्रमण को बढ़ते हुए देख यह निर्णय लिया गया है। इस सम्बंध में डीएम नितीश कुमार ने कहा की अगर कोई व्यक्ति अपनी सुरक्षा के मद्देनज़र अपना प्रतिष्ठान बंद रखना चाहता है तो कर सकता है, लेकिन ज़बरन किसी की दुकाने बंद नहीं कराने दी जाएँगी।
Bareilly: व्यापार मंडल ने लिया निर्णय, इतने दिनों तक बंद रहेंगी दुकानेबाज़ार के रोस्टर (roster) मे प्रशासन द्वारा कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। लोग समाजिक दूरी बनाकर, मास्क लगाकर गाइडलाइंस (guidelines) का पालन करें। ज्ञापन देने वालों में शोभित सक्सैना, विशाल मेहरोत्रा देवेंद्र जोशी विशाल मेहरोत्रा सुधीर पांडे सहित सभी संगठनों के व्यापारी मौजूद रहे।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: व्यापार मंडल ने लिया निर्णय, इतने दिनों तक बंद रहेंगी दुकाने                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8