Bareilly: लॉकडाउन शुरू होने से ही यह संगठन कर रहा नेक काम, आज जो किया उसके लिए लोग कर रहे तारीफ

कोरोना महामारी (Corona pandemic) के बीच जरूरतमंदों की मदद करने वाले लोग वरदान साबित हो रहे हैं। वहीं बरेली में राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन (Rashtriya Jagran Yuva Sangathan) पिछले कई दिनों से लोगों की मदद कर रहा है। संगठन के महानगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने पार्षद सतीश कातिव व अन्य सदस्यों के साथ रोजाना की
 | 
Bareilly: लॉकडाउन शुरू होने से ही यह संगठन कर रहा नेक काम, आज जो किया उसके लिए लोग कर रहे तारीफ

कोरोना महामारी (Corona pandemic) के बीच जरूरतमंदों की मदद करने वाले लोग वरदान साबित हो रहे हैं। वहीं बरेली में राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन (Rashtriya Jagran Yuva Sangathan) पिछले कई दिनों से लोगों की मदद कर रहा है। संगठन के महानगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने पार्षद सतीश कातिव व अन्य सदस्यों के साथ रोजाना की तरह जरूरतमंदों को भोजन तथा मास्क (food and mask) वितरण किए।
Bareilly: लॉकडाउन शुरू होने से ही यह संगठन कर रहा नेक काम, आज जो किया उसके लिए लोग कर रहे तारीफराष्ट्रीय जागरण युवा संगठन के सदस्यों ने जरूरतमंदों को वार्ड 18, 23, 67 व नैनीताल रोड पर जगह-जगह जाकर वितरण का कार्य किया। यही नहीं बल्कि नैनीताल रोड (Nainital road) के किनारे झोपड़ियों में रह रहे लोगों को नल खराब होने के कारण समस्या आ रही थी, जिसे पार्षद सतीश कातिव ने खुद मिस्त्री बुलवाकर नल ठीक कराया।

संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कातिव ने कहा कि हमारा संगठन जरूरतमंदों को जो भी सहायता कर सकता है, हम उसे करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा संगठन लॉकडाउन (lockdown) जारी रहने तक जरूरतमंदों को भोजन आदि की सेवा देती रहेगी।