BAREILLY: लॉकडाउन में मनरेगा कर रहा है नदियों के जीर्णोद्धार का कार्य, महाभारत कालीन नदी को किया जीवित

बरेली: महाभारत कालीन (Mahabharat Period) विलुप्त हो चुकी पीलिया नदी को अब मनरेगा योजना (MNREGA Scheme) के तहत जीवित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान (Campaign) की शुरुआत रामनगर ब्लाक के देवकोलन गांव से की गई है। इस नदी की खुदाई में 200 मनरेगा मजदूरों को लगाया गया है, जो इसे संजीवनी
 | 
BAREILLY: लॉकडाउन में मनरेगा कर रहा है नदियों के जीर्णोद्धार का कार्य, महाभारत कालीन नदी को किया जीवित

बरेली: महाभारत कालीन (Mahabharat Period) विलुप्त हो चुकी पीलिया नदी को अब मनरेगा योजना (MNREGA Scheme) के तहत जीवित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान (Campaign) की शुरुआत रामनगर ब्लाक के देवकोलन गांव से की गई है। इस नदी की खुदाई में 200 मनरेगा मजदूरों को लगाया गया है, जो इसे संजीवनी देने का कार्य कर रहे हैं।

BAREILLY: लॉकडाउन में मनरेगा कर रहा है नदियों के जीर्णोद्धार का कार्य, महाभारत कालीन नदी को किया जीवितमुख्य विकास अधिकारी बरेली (Chief Development Officer Bareilly) चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि लॉकडाउन (Lockdown) में मनरेगा के तहत जिले में 65 हजार मजदूरों को काम दिया जा रहा है। इसमें नदियों के जीर्णोद्धार (Renovations) का महत्वपूर्ण कार्य है। नदियों के जीर्णोद्धार से मजदूरों को उनके गांव में ही काम मिल रहा है, साथ ही जल संरक्षण के लिए नए स्रोत भी तैयार हो रहे हैं। लॉकडाउन में मजदूर गांव में ही काम पाकर काफी खुश हैं। मजदूरों के अनुसार इस काम से उनका घर खर्च आसानी से चल रहा है।