Bareilly: मासूम से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या, खेत में मिला शव

बरेली में आज एक ऐसी वारदात हुई जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। वारदात में बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने आठ साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या (murder) कर दी और शव (dead body) को खेत में फेक कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके
 | 
Bareilly: मासूम से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या, खेत में मिला शव

बरेली में आज एक ऐसी वारदात हुई जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। वारदात में बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने आठ साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या (murder) कर दी और शव (dead body) को खेत में फेक कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम (postmortem) के लिए भेज दिया है।
Bareilly: मासूम से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या, खेत में मिला शव
शुक्रवार को गांव में बच्ची की तहरी बहन की बरात आई थी। जिसमें बच्ची भी अपनी तहेरी बहन की शादी (marriage) में गांव आई थी। इधर बरात के स्वागत आदि के कार्यक्रम के बीच बच्ची अचानक गायब हो गई। देर रात जब बच्ची परिजनों को कहीं नजर नहीं आई तो उन्होंने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: मासूम से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या, खेत में मिला शव                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8
शनिवार को सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो उन्हें बच्ची का शव खेत पर लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची के मुंह व नाक में से खून बहा है। इसके अलावा उसके प्राईवेट पार्ट से भी खून बहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में तहकीकात शुरु कर दी है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।