BAREILLY: महिला सशक्तिकरण पर हुई वर्कशॉप, दी ये जानकारी

बरेली: सृजन वेलफेयर सोसाइटी (Sarjan Welfare Society) ने दिल्ली पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) पर एक वर्कशॉप (Workshop) आयोजित की| जिसमें सृजन वेलफेयर की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि नारी चाहे तो किसी भी क्षेत्र में मुकाम बना सकती है| बस जरूरत है खुद पर विश्वास करने की| इस अवसर पर महिला
 | 
BAREILLY: महिला सशक्तिकरण पर हुई वर्कशॉप, दी ये जानकारी

बरेली: सृजन वेलफेयर सोसाइटी (Sarjan Welfare Society) ने दिल्ली पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) पर एक वर्कशॉप (Workshop) आयोजित की| जिसमें सृजन वेलफेयर की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि नारी चाहे तो किसी भी क्षेत्र  में मुकाम बना सकती है| बस जरूरत है खुद पर विश्वास करने की|
BAREILLY: महिला सशक्तिकरण पर हुई वर्कशॉप, दी ये जानकारीइस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी (Women Welfare Officer) नीता अहिरवार ने वूमन हैल्प लाइन नंबरों (Woman Help Line Numbers) की जानकारी दी| साथ ही महिला अधिकारों की भी जानकारी दी| वुमंस हेल्पलाइन नंबर 1091 व 1090 पूरे देश के लिए है। इसके अलावा अगर महिलाएं अपनी कोई बात रखना चाहाती है तो वे नेशनल कमिशन फॉर वुमन (National Commission for Women) में 0111-23219750  पर कॉल कर सकती हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल वी.के. मिश्रा ने सृजन सोसाइटी की टीम को बधाई दी|  उपाध्यक्ष सुधा सक्सेना ने गुड टच बैड टच (Good Touch Bad Touch) की जानकारी दी|BAREILLY: महिला सशक्तिकरण पर हुई वर्कशॉप, दी ये जानकारीमहासचिव रचना सक्सेना ने बताया कि वूमन डे तो सिर्फ एक दिन है महिलाओं को उनके समाज के लिए दिए गए योगदान के लिए| सृजन सोसाइटी की टीम ने वहां उपस्थित छात्राओं के बीच एक क्विज (Quiz) करवाया| और विजेताओं को सोसाइटी ने पुरुस्कृत भी किया| इस कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी नीता अहिरवार और लॉयर श्रद्धा सक्सेना का सोसाइटी ने सम्मान भी किया| इस अवसर पर रीमा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, दीक्षा सक्सेना, एकता सक्सेना, रचना सक्सेना, सुधा सक्सेना, सौम्या स्वामी, हिना रिजवी, शिल्पा सक्सेना, संतोष करन आदि मौजूद रहीं|