Bareilly: महिलाओं ने मनाया वीडियो कॉलिंग के द्वारा तीज का पर्व, देखें video

आज इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली मरकरी की प्रेसिडेंट एक गूंज सेवा संस्था की जिला अध्यक्ष सुधा सक्सेना ने मोबाइल के द्वारा अपने क्लब मेंबरों के साथ तीज का त्यौहार मनाया। सभी ने गीत और मल्हार गाकर यह त्यौहार सेलिब्रेट किया। सुधा सक्सेना का कहना है कि हमेशा हर साल हम लोग इस त्यौहार को बड़ी
 | 
Bareilly: महिलाओं ने मनाया वीडियो कॉलिंग के द्वारा तीज का पर्व, देखें video

आज इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली मरकरी की प्रेसिडेंट एक गूंज सेवा संस्था की जिला अध्यक्ष सुधा सक्सेना ने मोबाइल के द्वारा अपने क्लब मेंबरों के साथ तीज का त्यौहार मनाया। सभी ने गीत और मल्हार गाकर यह त्यौहार सेलिब्रेट किया।
Bareilly: महिलाओं ने मनाया वीडियो कॉलिंग के द्वारा तीज का पर्व, देखें video
सुधा सक्सेना का कहना है कि हमेशा हर साल हम लोग इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते थे। आज कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में हम लोगों ने त्यौहार मनाया और यह त्यौहार भी हम लोगों के लिए यादगार रहेगा। हम लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए त्यौहार मनाया, क्योंकि हम लोग स्वस्थ रहेंगे तभी तो आगे फिर से वही धूम धाम, वही मस्ती, वही पार्टी के साथ मिलकर त्योहारों को मनाएंगे। पर आज की स्थिति को देखकर बहुत दुख होता है कि इतनी भयानक बीमारी फैली हुई है।

वहीं सृजन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी सोसायटी के मेंबरों को सोसायटी की अध्यक्ष दीक्षा अग्रवाल ने वीडियो कॉल करके मेंबरों को ऑनलाइन तीज का पर्व बनाने का आग्रह किया। सभी ने ऑनलाइन आकर एक दूसरे को तीज की बधाई दी और हरियाली तीज को लेकर गाने गाए। दीक्षा अग्रवाल का कहना है इस समय कोरोना चल रहा है। इसको देखते हुए ऑनलाइन तीज पर्व मना रहे हैं। वैसे तो हम लोग हर साल होटल में इस तीज के पर्व को सेलिब्रेट करते हैं। इस समय हमारा देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में हम लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बातों को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। जल्द ही यह कोरोना जैसा राक्षस हमारे देश से दूर चला जाएगा और आने वाले तीज का त्यौहार हम उसी तरह बड़ी धूमधाम के साथ मनाएंगे।
                    http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: महिलाओं ने मनाया वीडियो कॉलिंग के द्वारा तीज का पर्व, देखें video                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8