Bareilly: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं महिला समूह- मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने नवाबगंज तहसील (Nawabganj Tehsil) में खोले गए सिलाई कारखाने का मंगलवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महिला स्वयं सहायता समूह (Self help group) अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां प्राजू फांऊडेशन ने उच्च कोटि की 20 सिलाई मशीन उपलब्ध कराईं
 | 
Bareilly: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं महिला समूह- मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने नवाबगंज तहसील (Nawabganj Tehsil) में खोले गए सिलाई कारखाने का मंगलवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महिला स्वयं सहायता समूह (Self help group) अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां प्राजू फांऊडेशन ने उच्च कोटि की 20 सिलाई मशीन उपलब्ध कराईं हैं। उन्‍होंने बताया कि सिलाई कारखाना का मूल उद्देश्य क्षेत्र की राष्ट्रीय आजीविका मिशन (National Livelihood Mission) के अन्तर्गत गठित महिला समूह को सिलाई एवं प्रशिक्षण के उचित अवसर प्रदान करना है।
Bareilly: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं महिला समूह- मुख्य विकास अधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर महिला समूह (Women’s group) से सिलाई के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उनकी अभिरूचि को जानते हुए आगे बढ़ने के लिए हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्‍होंने कहा कि इस सिलाई केन्द्र का उपयोग तहसील के महिला समूह की इच्छुक महिला सदस्यों को सिलाई प्रशिक्षण (Sewing training) एवं सिलाई सामग्री के साथ प्रवासी भारतीयों से समन्वय कर विदेशों में महिला समूह द्वारा सिलाई उत्पाद जैसे कि कैरी बैग, बच्चों के कपड़े इत्यादि निर्यात (Export) करने का भी प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत बनने की दिशा में ये कदम मील का पत्थर साबित होंगे।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं महिला समूह- मुख्य विकास अधिकारी                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8