BAREILLY: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, साथ ही सरकार की कड़ी आलोचना

बरेली: प्रदेश पुलिस (State Police) द्वारा यूपी कांग्रेस अध्यक्ष (UP Congress President) अजय कुमार लालू की गिरफ्तारी व प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह पर रिपोर्ट दर्ज करने पर इसका विरोध किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में डॉ. मेहंदी हसन, राजेंद्र सागर, डॉ. चारू मेहरोत्रा, मोहम्मद हसन ने मुख्यमंत्री (CM)
 | 
BAREILLY: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, साथ ही सरकार की कड़ी आलोचना

बरेली: प्रदेश पुलिस (State Police) द्वारा यूपी कांग्रेस अध्यक्ष (UP Congress President) अजय कुमार लालू की गिरफ्तारी व प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह पर रिपोर्ट दर्ज करने पर इसका विरोध किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के नेतृत्व में डॉ. मेहंदी हसन, राजेंद्र सागर, डॉ. चारू मेहरोत्रा, मोहम्मद हसन ने मुख्यमंत्री (CM) के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट (City magistrate) मदन कुमार को सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की।

BAREILLY: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, साथ ही सरकार की कड़ी आलोचनामहानगर अध्यक्ष चौधरी असलम में आने पीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार (State Government) संवेदनहीन होकर देश व प्रदेश में भूखे प्यासे जख्मी हालत में फंसे हजारों गरीब मजदूरों पर हिटलर शाही फरमान जारी कर रहे हैं। अमानवीय कृत्य फरमान की हम कांग्रेस (Congress) जन कड़ी निंदा करते हैं। प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा चलाई गई बसों (Buses) को जिलों की सीमाओं पर ही रोक दिया गया है। साथ ही कांग्रेस नेताओं से बदसलूकी की जा रही है। सरकार अपने ही आदेशों का पालन करने में असमर्थ एवं सक्षम है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करके संदीप सिंह पर फर्जी रिपोर्ट को निरस्त किया जाए, नहीं तो हम सड़कों पर आकर जन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार, शासन व प्रशासन की होगी।