BAREILLY: मजदूर वर्ग व गरीब परिवारों की मदद के लिए उतरी संस्थाएं, लगातार कर रही है मदद

बरेली: 22 मार्च से लॉकडाउन (Lockdown) होने के कारण मजदूर वर्ग एवं गरीब परिवारों का जीवन यापन करना बहुत ही मुश्किल हो गया है। आरजेबाईएस ग्रुप (RJYS Group) की सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन एवं उद्योग विभाग मंडल 22 मार्च से जरूरतमंदों में भोजन एवं राशन वितरण (Distribution) कर रहे हैं। साथ ही अन्य
 | 
BAREILLY: मजदूर वर्ग व गरीब परिवारों की मदद के लिए उतरी संस्थाएं, लगातार कर रही है मदद

बरेली: 22 मार्च से लॉकडाउन (Lockdown) होने के कारण मजदूर वर्ग एवं गरीब परिवारों का जीवन यापन करना बहुत ही मुश्किल हो गया है। आरजेबाईएस ग्रुप (RJYS Group) की सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जागरण युवा संगठन एवं उद्योग विभाग मंडल 22 मार्च से जरूरतमंदों में भोजन एवं राशन वितरण (Distribution) कर रहे हैं। साथ ही अन्य शहरों से आने वाले श्रमिकों (Laborers) के लिए पानी, कोल्डड्रिंक, कपड़े, चप्पल ,मास्क आज जरूरी चीजों का भी वितरण कर रहे हैं।

BAREILLY: मजदूर वर्ग व गरीब परिवारों की मदद के लिए उतरी संस्थाएं, लगातार कर रही है मददजीतू देवनानी ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 50 दिनों से भोजन व राशन (Food and Ration) का वितरण कर रही है। लॉकडाउन में कोई भूखा न सोए की श्रंखला के अंतर्गत प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल मल्होत्रा ने बताया कि हमारी तरफ से सभी व्यापारी वर्ग जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) व मास्क (Mask) पहनने हेतु जागरूक कर रहे हैं। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव निर्देशक अमित भारद्वाज ने बताया कि आरजेबाईएस ग्रुप पिछले 6 वर्षों से कार्यरत है, और हम लोगों से जितना सहयोग संभव है हम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।