Bareilly: बाजार में नया रोस्टर लागू होने के बाद नजारा देख चौंक गईं पुलिस की आंखें

तोहार का सीजन (festival season) चल रहा है। ऐसे में बाजार में रौनक दिख रही है। रौनक देखकर व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। लेकिन ऐसे में कोरोना वायरस (corona virus) का खतरा भी पनप रहा है। इसके बावजूद बाजार में भीड़ उमड़ रही है। लोग संक्रमण से बचाव के मानकों
 | 
Bareilly: बाजार में नया रोस्टर लागू होने के बाद नजारा देख चौंक गईं पुलिस की आंखें

तोहार का सीजन (festival season) चल रहा है। ऐसे में बाजार में रौनक दिख रही है। रौनक देखकर व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। लेकिन ऐसे में कोरोना वायरस (corona virus) का खतरा भी पनप रहा है। इसके बावजूद बाजार में भीड़ उमड़ रही है। लोग संक्रमण से बचाव के मानकों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।
Bareilly: बाजार में नया रोस्टर लागू होने के बाद नजारा देख चौंक गईं पुलिस की आंखें
आज भी बाजारों में शारीरिक दूरी (social distancing) बना पाना मुश्किल ही था। दुकानदार तो मास्क (mask) लगाए दिख रहे थे, लेकिन भीड़ के बीच कई ऐसे चेहरे थे जिनका चेहरा मास्क से नहीं ढका था। संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को ऐसे ही लोग और गति दे रहे हैं। व्यापारियों की मांग पर डीएम नितीश कुमार ने नया रोस्टर जारी कर पूरा बाजार एक साथ खोलने के निर्देश दिए थे। सोमवार से नया रोस्टर जारी हुआ तो दोनों तरफ की दुकानें खुली। नए रोस्टर के पहले दिन ही सभी नियम कायदे तार तार हो गए। न शारीरिक दूरी रही न ही संक्रमण से बचाव को लेकर कोई एहतियात दिखाई दी।

अय्यूब खां चौराहे पर हर दस मिनट बाद जाम की स्थिति बन रही थी। चारों तरफ से वाहनों का रैला आ रहा था। यही स्थिति कुतुबखाना, बड़ा बाजार, जिला अस्पताल के आगे लगने वाले बाजार में भी थी। खरीददारी करने वालों में महिलाओं की भीड़ अधिक थी। कॉस्मेटिक, जनरल स्टोर और हॉजरी की दुकानों पर महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ रही। हरियाली तीज और रक्षाबंधन के त्योहार के चलते दुकानदार भी सारे नियम कायदे भूल दुकानदारी में लगे थे। वह खुद तो मास्क लगाए हुए थे लेकिन ग्राहकों से मास्क लगाने की जिद नहीं कर रहे थे।

जो लगाए वह ठीक जो न लगाए उसे भी सामान देने में उन्हें कोई गुरेज नहीं था। बाजारों में भीड़ और बार बार लग रहे जाम को देख लग रहा था जैसे दुकानदारों की आमदनी के साथ ही संक्रमण के फैलाव का खतरा भी बढ़ गया है। दो दिनों में 3397 लोग बिना मास्क लगाए निकले बीते दिनों की बात करें तो बाजार में पुलिस खासी सख्ती बरत रही है। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग मास्क लगाकर निकलें, जिससे वह संक्रमण की चपेट में न आए। इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे। दो दिनों में पुलिस ने 3397 ऐसे लोगों को पकड़ा जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था।

ऐसे सभी लोगों का पांच सौ रुपये का चालान किया गया। इनमें से मंगलवार को पुलिस ने 1575 लोगों के मास्क न लगाने पर चालान किए। इनसे पुलिस ने 7.87 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि लोगों को खुद ही शारीरिक दूरी का ख्याल रखना चाहिए लेकिन लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। कई लोग मास्क लगा कर भी नहीं निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: बाजार में नया रोस्टर लागू होने के बाद नजारा देख चौंक गईं पुलिस की आंखें                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8