BAREILLY: बाइक सवारों की गोली का शिकार हुए सेल्समैन, एडीजी पहुंचे जायजा लेने

अनलॉक-1 (unlock-1) शुरू होने के साथ ही शहर में वारदातें भी शुरू हो रही हैं। इसी में कल दबगंई दिखाने के लिए बाइक (bike) सवारों की फायरिंग (firing) का शिकार हुए सेल्समेन की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एडीजी अविनाश चंद्रा घायल सेल्समेन के घर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके
 | 
BAREILLY: बाइक सवारों की गोली का शिकार हुए सेल्समैन, एडीजी पहुंचे जायजा लेने

अनलॉक-1 (unlock-1) शुरू होने के साथ ही शहर में वारदातें भी शुरू हो रही हैं। इसी में कल दबगंई दिखाने के लिए बाइक (bike) सवारों की फायरिंग (firing) का शिकार हुए सेल्समेन की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एडीजी अविनाश चंद्रा घायल सेल्समेन के घर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को आरोपितों को जल्द गिरफ्तार (forest) करने का आश्वासन भी दिया है।
BAREILLY: बाइक सवारों की गोली का शिकार हुए सेल्समैन, एडीजी पहुंचे जायजा लेनेसेल्समैन (salesman) के सिर में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया और उसका उपचार SRMS अस्पताल में चल रहा है। शनिवार रात बाइक सवारों के मुहल्ले में ताबडतोड फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल होने पर उसे परिजनों ने इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं इस मामले में परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

क्या है पूरा मामला
बारादरी के कटरा चांद खां मुहल्ले में मौर्या मंदिर के पास रहने वाले ओम प्रकाश के तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर के बेटे सचिन मौर्य  एक मॉल में एक कपड़े के शो रूम में काम करते हैं। शनिवार देर रात ओम प्रकाश ने पूरे परिवार के साथ खाना खाया। जिसके बाद सचिन छत पर टहलने चले गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे छह बाइक पर सवार करीब एक दर्जन युवक अचानक गली में पहुंचे। गालियां देते हुए फायरिंग करने लगे। गली के दूसरे छोर से फायरिंग करते हुए सचिन के घर की ओर आ रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर सचिन जैसे ही छत से नीचे झांके, अचानक एक गोली उनके माथे में जा धंसी।

उनके चीखने की आवाज पर परिवार के अन्य लोग छत पर दौड़े। सचिन को लहूलुहान देखकर नीचे लाने लगे। दूसरी ओर उनकी भाभी वर्षा चार माह के बच्चे को गोद में लेकर दरवाजे से बाहर आई, तो उन पर निशाना बनाते हुए भी फायर किए। दीवार से टकराकर गोली के कुछ छर्रे उनके पैर में लगे तो वह तुरंत अंदर भागीं। इस बीच बाइकर्स फायरिंग करते हुए मौर्या मंदिर के अंदर गए और फिर फायर करते हुए ही लौट गए। परिवार के लोग सचिन को शहर के निजी अस्पताल ले गए, वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्वजनों ने पंकज, विनोद, पंडित आदि नौ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी होने पर एसएसपी शैलेश पाडेय पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दीं। कुछ दिन पहले हुआ था विवाद बताया जाता है कि आरोपितों का मुहल्ले के ही एक युवक से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उसी रंजिश में दबंगई दिखाने के लिए पंकज पक्ष के लोग मुहल्ले में फायरिंग करने निकल पड़े। दूसरे पक्ष के लोगों तो नहीं मिले मगर आरोपितों की गोली सेल्समैन को जा लगी।