Bareilly: बरेली में खुलेगा खेलो इंडिया केंद्र, इन खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

देश भर के खिलाड़ियों की मदद के लिए खेल मंत्रालय 1000 खेलो इंडिया केंद्र (Khelo India Center) स्थापित करने जा रहा है। इसके तहत बरेली में भी खेलों इंडिया केंद्र की स्थापना होगी। यहां केंद्र पर प्रशिक्षण (Training) के लिए 14 खेलों को शामिल किया गया है। साईं के सेंटर हेड जेएस द्विवेदी ने बताया
 | 
Bareilly: बरेली में खुलेगा खेलो इंडिया केंद्र, इन खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

देश भर के खिलाड़ियों की मदद के लिए खेल मंत्रालय 1000 खेलो इंडिया केंद्र (Khelo India Center) स्थापित करने जा रहा है। इसके तहत बरेली में भी खेलों इंडिया केंद्र की स्थापना होगी। यहां केंद्र पर प्रशिक्षण (Training) के लिए 14 खेलों को शामिल किया गया है।
Bareilly: बरेली में खुलेगा खेलो इंडिया केंद्र, इन खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
साईं के सेंटर हेड जेएस द्विवेदी ने बताया कि यह सेंटर किसी चैंपियन खिलाड़ी या कोच (Champion player or coach) की मदद से चलाया जाएगा। पहली प्राथमिकता उन खिलाड़ियों को दी जाएगी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (International competition) में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संघ के बैनर तले हिस्सा लिया हो। इकसे बाद सीनियर नेशनल चैंपियनशिप या खेलो इंडिया खेलों के पदक विजेताओं को वरीयता दी जाएगी।

 तीसरे नंबर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय (All india university) खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। चौथे और अंतिम वर्ग में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। चैंपियन खिलाड़ी खेलो इंडिया की वेबसाइट (Khelo India website) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

केंद्र पर इन खोलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
खेलो इंडिया केंद्रों पर जिन 14 खेलों को शामिल किया गया है। उनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकलिंग, तलवारबाजी, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टीटी, भारोत्तोलन और कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
                          http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: बरेली में खुलेगा खेलो इंडिया केंद्र, इन खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8