Bareilly: बरेली के चार तस्कर 29 किलो अफीम के साथ शाहजहांपुर में गिरफ्तार

सरकार तस्करी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश में अफीम (opium) की तस्करी चल रही है। इसी के साथ आज पुलिस ने चार तस्करों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 29 किलाे अफीम व दो बाइकें बरामद की गईं हैं। तीन तस्कर
 | 
Bareilly: बरेली के चार तस्कर 29 किलो अफीम के साथ शाहजहांपुर में गिरफ्तार

सरकार तस्करी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश में अफीम (opium) की तस्करी चल रही है। इसी के साथ आज पुलिस ने चार तस्करों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 29 किलाे अफीम व दो बाइकें बरामद की गईं हैं। तीन तस्कर बरेली व एक शाहजहांपुर (Shahjahanpur) का रहने वाला है।

मीरानपुर कटरा (Miranpur Katra) व बरेली जिले की सीमा से सटे गांवों में बड़े स्तर पर अवैध रूप से अफीम का कारोबार चल रहा है। आज इसकी सूचना पुलिस को मिली कि बरेली के तीन लोग बाइक से अफीम खरीदने फतेहगंज पूर्वी के गांवों में घूम रहे हैं। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने क्षेत्र के रसेवन गांव की पुलिया के पास चेकिंग (checking) शुरु करा दी। जहां दो बाइकों पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार (arrest) कर लिया।

जिनके पास 29 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान मुख्य सरगना नेमचंद्र ने बताया कि प्रेम प्रकाश व मोहित के माध्यम से फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांवाें से अफीम खरीद कर उसे दोगुने दामों में होटल व ढाबों (hotel and dhaba) पर बेचते थे। अक्टूबर माह में पुलिस ने करीब आठ लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया कि जिन लोगों से अफीम खरीदकर लाते थे उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
                   http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: बरेली के चार तस्कर 29 किलो अफीम के साथ शाहजहांपुर में गिरफ्तार                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8