Bareilly: फीस के लिए अभिभावकों की लड़ाई में साथ खड़े हुए ये संगठन, जानें क्या कहा

अभिभावकों और स्कूलों के बीच तनातनी का माहौल चल रहा है। शिकायतें आ रही हैं कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बना रहे हैं और साथ ही उनका रवैया भी ठीक नहीं है। इसी के चलते अभिभावक संघ अंकुर सक्सेना की अध्यक्षता में स्कूल के रवैया और फीस राहत में देरी को
 | 
Bareilly: फीस के लिए अभिभावकों की लड़ाई में साथ खड़े हुए ये संगठन, जानें क्या कहा

अभिभावकों और स्कूलों के बीच तनातनी का माहौल चल रहा है। शिकायतें आ रही हैं कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बना रहे हैं और साथ ही उनका रवैया भी ठीक नहीं है। इसी के चलते अभिभावक संघ अंकुर सक्सेना की अध्यक्षता में स्कूल के रवैया और फीस राहत में देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

अंकुर सक्सेना ने सभी सामाजिक संगठनों को साथ लेकर इस कार्यक्रम को अंजाम दिया है। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष पार्षद जमाल ने कहा कि महानगर के पूरे क्षेत्र में किसी भी रुप से स्कूल का उत्पीड़न नहीं सहा जाएगा। वहीं वाल्मीकि समाज संगठन के मनोज वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज इस लड़ाई में लोगों के साथ है, और भी लड़ाई हमें अंत तक लड़नी होगी।

विरोध प्रदर्शन में सिंधी समाज के विजय मूलचंदानी ने कहा कि अगर अभिभावकों को धमकाने वाले स्कूल नहीं सुधरेंगे, तो सामाजिक रूप इस लड़ाई में हम आपके साथ हैं। इसके साथ ही व्यापार मंडल से संजय शर्मा, इंन्वर्व्हील से दीक्षा सक्सेना, समाजसेवी रजनीश सक्सेना, रचना, चित्र जौहरी, फराह आदि ने अपने बात रखी। इस दौरान अभिभावक संघ से प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, महानगर अध्यक्ष काशिफ जमाल, राहुल यादव, विशाल श्रीवास्तव, संजय अरोरा, सुरेश छाबरिया, सुनील सक्सेना, मोहित, पंकज सक्सेना, अपुल श्रीवास्तव, डॉ रुचि कपूर मौजूद रहे।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: फीस के लिए अभिभावकों की लड़ाई में साथ खड़े हुए ये संगठन, जानें क्या कहा                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8pa