Bareilly: प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगी सडकें, होंगे यह दो बड़े फायदे

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अब बरेली में प्लास्टिक वेस्ट (plastic waste) का उपयोग सही तरीके से होगा। जिले में अब जल्द ही एक दर्जन सड़कों का निर्माण प्लास्टिक वेस्ट से होने वाला है। इससे पर्यावरण को प्रदूषित (polluted) करने वाली प्लास्टिक तो कम होगी साथ में सड़क भी अधिक टिकाऊ बनेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क
 | 
Bareilly: प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगी सडकें, होंगे यह दो बड़े फायदे

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अब बरेली में प्लास्टिक वेस्ट (plastic waste) का उपयोग सही तरीके से होगा। जिले में अब जल्द ही एक दर्जन सड़कों का निर्माण प्लास्टिक वेस्ट से होने वाला है। इससे पर्यावरण को प्रदूषित (polluted) करने वाली प्लास्टिक तो कम होगी साथ में सड़क भी अधिक टिकाऊ बनेगी।
Bareilly: प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगी सडकें, होंगे यह दो बड़े फायदे
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) विभाग ने 12 सड़कों का 103 करोड़ का एस्टीमेट (estimate) तैयार किया है, जिसे राज्य सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अब केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर सड़कों की चौड़ाई तीन मीटर है। पीएमजेएसवाई ने ग्रामीण क्षेत्र की इन सड़कों को 3.75 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया है। वहां ट्रैफिक (traffic) का घनत्व कम होने के कारण सिर्फ 3.75 मीटर ही चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इन सड़कों को चौड़ा करने से गांवों के बीच का आवागमन सुगम हो जाएगा।
                   http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगी सडकें, होंगे यह दो बड़े फायदे                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8