Bareilly: पिता-पुत्री ने इस तरह बिग बी के स्वस्थ होने की दी कामना, लोग कर रहे प्रशंसा

बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए थे। यह खबर मिलते ही उनके प्रशंसक काफी चिंतित हो गए हैं। देशभर में उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं की जा रही हैं। वहीं बरेली के आलोक कपूर और उनकी बेटी आकृति कपूर ने बिग
 | 
Bareilly: पिता-पुत्री ने इस तरह बिग बी के स्वस्थ होने की दी कामना, लोग कर रहे प्रशंसा

बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए थे। यह खबर मिलते ही उनके प्रशंसक काफी चिंतित हो गए हैं। देशभर में उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं की जा रही हैं। वहीं बरेली के आलोक कपूर और उनकी बेटी आकृति कपूर ने बिग बी की चर्चित कविता पर डांस प्रस्तुति करते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की है।
Bareilly: पिता-पुत्री ने इस तरह बिग बी के स्वस्थ होने की दी कामना, लोग कर रहे प्रशंसायह कविता बिग बी ने संक्रमित होने से पहले सोशल मीडिया (social media) पर पोस्ट की थी। इस कविता के जरिए उन्होंने लोगों की नकारात्मकता को खत्म करने की कोशिश की थी। ग्रीन पार्क निवासी आलोक पंजाब नेशनल बैंक में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Assistant General Manager) हैं। उनकी बेटी आकृति डेंटल सर्जन (Dental Surgeon) है। पिता और बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आलोक ने बताया कि यह एक बड़ा ही मुश्किल समय है। हम लोग अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन सहित सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह मुश्किल वक्त जल्द ही हम सब की दुआओं से खत्म हो जाएगा।

ये है वो कविता –
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा
मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा
जिंदा रहने का यह जो जज्बा है
फिर उभर आएगा
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा

माना मौत चेहरा बदल कर आई है
माना मौत चेहरा बदल कर आई है

माना रात काली है, भयावह है, गहराई है
लोग दरवाजों पे रास्तों पर रूके बैठे हैं
लोग दरवाजों पे रास्तों पर रुके बैठे हैं

कई घबराए हैं सहमे हैं, छिपे बैठे हैं
मगर यकीन रख, मगर यकीन रखिए
बस लम्हा है दो पल में बिखर जाएगा

जिंदा रहने का यह जो जज्बा है फिर असर लाएगा मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा
                     http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: पिता-पुत्री ने इस तरह बिग बी के स्वस्थ होने की दी कामना, लोग कर रहे प्रशंसा                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8